herzindagi
types of jaggery

क्या आप जानती हैं इन 3 तरह के गुड़ के बारे में?

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में गुड़ के 3 अलग-अलग प्रकार के बारे में बताने वाले हैं जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा।</span>
Editorial
Updated:- 2022-12-02, 12:40 IST

हम सर्दियों में कई तरह की गर्म चीजें खाते हैं जो गुड़ से बनी होती है जैसे तिल-गुड़ के लड्डू, गुड़ और आटे का हलवा आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस गुड़ का आप इस्तेमाल कर रही हैं वो कौन सा गुड़ है? जी हां, गुड़ भी कई तरह के होते हैं और अगर आप ये नहीं जानते हैं तो हमारे इस लेख को जरूर पढ़ें। आज हम आपको इस लेख में गुड़ के प्रकार के बारे में बताने वाले हैं।

पाल्म गुड़

palm jaggery uses

पाल्म गुड़ जिसे खजूर का गुड़ भी कहा जाता है, इसके अर्क से बनाया जाता है। कई जगहों पर इस गुड़ का इस्तेमाल होता है जैसे साउथ इंडियन के सुक्कू कापी बनाने में। अन्य गुड़ की तुलना में यह काला होता है और इसका स्वाद और गंध भी अजीब होती है लेकिन सेहत के लिए यह बहुत ही फायदेमंद होता है। चीनी की तुलना में इसमें अधिक खनिज होता है।

इसे जरूर पढ़ें-चलिए जानते हैं गुड़ से बनने वाली 5 तरह की सबसे फेमस रेसिपीज के बारे में

नारियल से बना गुड़

coconut jaggery

नारियल से बनाए इस गुड़ को दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा खाया जाता है। अनफर्मेंटेड रस से बने इस में गुड़ आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होता है। नारियल से बना गुड़ थोड़ा सा सख्त होता है क्योंकि यह क्रिस्टलाइन फॉर्म में होता है। खांसी-जुकाम और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए बहुत ही फायदेमंद है।(ऐसे बनाएं गुड़ और नारियल की बर्फी)

मरयूर गुड़

maryur jaggery

केरल का मरयूर गुड़ भारत में बहुत ही फेमस है। इसका नाम केरलके इडुक्की जिले के एक स्थान के नाम पर रखा गया है और इसे मथुआ जनजाति के किसानों द्वारा बनाया गया है। यह बाकी गुड़ की तुलना में बहुत ही मीठा होता है। इसे सबसे ज्यादा दक्षिण भारत में खाया जाता है। अन्य गुड़ की तरह यह भी चीनी का बहुत ही अच्छा विकल्प है।

गुड़ के फायदे

चीनी के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला गुड़ हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है(गुड़ के नुकसान)। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह गुड़ हमारी कई स्वास्थ समस्याओं जैसे ऐनीमिया, सर्दी-जुकाम और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने जैसी कई चीजों के लिए फायदेमंद होता है। आप चाय, खीर, हलवा और खाने की कई चीजों को बनाने के लिए गुड़ का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें-गुड़ की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल

आपने इनमें से कौन-सा गुड़ नहीं खाया है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।