
सर्दियों का मौसम आते ही गुड़ और गुड़ से बनी हुई चीजें हर कोई बड़े चाव से खाता है। गुड़ का सेवन करने से शरीर में गर्मी बनी रहती है। इससे हम ठंड के प्रकोप से बचकर बीमारियों से भी अपना बचाव कर लेते हैं। इसके अलावा गुड़ का सेवन पाचन को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है। ऐसे में अधिकतर लोगों के घरों में सर्दियों का मौसम शुरु होते ही गुड़ आ जाता है। गुड़ की चाय भी पीने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। आप ये बात तो बहुत अच्छे से जानते हैं कि आजकल बाजारों में नकली सामान की बहुत बिक्री हो रही है। ऐसे में इनको खाने से हमारे शरीर को फायदा मिलने की वजह नुकसान होने लगता है। और हम कई तरह की बीमारियों का शिकार भी होने लगते हैं।
ठीक इसी तरह इस मौसम में नकली गुड़ की भी खुलेआम बिक्री हो रही है। अब सवाल यह आता है कि आखिर किस तरह हम नकली और असली गुड़ का पता लगा सकते हैं। ताकि अपनी सेहत को बचाया जा सके। आज हम आपको इस आर्टिकल में तीन ऐसी आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप घर बैठे मिलावटी गुड़ का पता लगा सकती हैं। चलिए फिर देर किस बात की जान लेते हैं कैसे आप नकली गुड़ की पहचान कर सकती हैं।
आप नीचे बताए जा रहे इन तरीकों को अपनाकर केमिकल से बने गुड़ की पहचान कर सकती हैं। आप इनको एक बार जरूर आजमाकर देखें।
यदि आप भी अपने गुड़ में असली और नकली की पहचान करना चाहती हैं, तो उसके लिए आपको आग वाला टेस्ट करके देखना होगा। इसके लिए आपको गुड़ का एक टुकड़ा लेना है। अब आपको गैस पर एक बर्तन रखकर उसमें वो गुड़ का टुकड़ा डाल देना है। अब जैसे ही गुड़ गर्म होगा तो वो पिघलने लगेगा। यदि पिघलता हुआ गुड़ कैरेमल जैसी खुशबु दे रहा है तो वह असली है। अगर गुड़ नकली होगा तो उसमें से चटकने की आवाज आएगी।

असली और नकली गुड़ की पहचान करने के लिए आपको गुड़ को लेकर उसे अच्छी तरह कूट लेना है। यदि गुड़ के चूरे में क्रिस्टल नजर आ रहे हैं तो गुड़ मिलावटी है। जबकि असली गुड़ एकदम चिपका और सुनहरे रंग का नजर आएगा। यह तरीका काफी आसान है।

इसके लिए आपको अपने हाथों को अच्छी तरह धो लेना है। अब एक गुड़ का टुकड़ा लेकर उसे अपनी हथेली पर रगड़ना है। इसके बाद अपनी हथेली को सूंघकर देखें। अगर गुड़ में से अजीब सी गंध आ रही है तो इसको केमिकल से तैयार किया गया है। जबकि शुद्ध गुड़ की महक एकदम भीनी-भीनी आती है। जिसको सूंघकर मुंह में पानी आ जाएगा।
ये भी पढ़ें: एक नहीं बल्कि कई तरह का होता है गुड़, आप भी जानिए

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।