क्या आप जानते हैं आपके घर में आने वाली मेयोनीज किस चीज़ से बनती है

इन दिनों लगभग हर घर में मेयोनीज खाने का चलन बढ़ गया है। मार्केट में जो एक चीज़ कई अलग-अलग वेराइटी और फ्लेवर में मिलती है वो मेयोनीज ही है। इसे आजकल सिर्फ सैंडविच ही नहीं बल्कि कई तरह के स्नैक्स और स्ट्रीट फूड्स में इस्तेमाल किया जाने लगा है। इसका चलन बढ़ने के कारण इसकी डिमांड भी बढ़ी है, लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि आखिर ये बनता किस चीज़ से है तो आप क्या कहेंगे?
दरअसल, कई लोगों को इसके बनने के प्रोसेस के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है और साथ ही साथ उन्हें ये भी नहीं पता होता कि आखिर इसे बनाने के लिए सबसे अहम इंग्रीडिएंट क्या इस्तेमाल होता है। तो चलिए आज आपको मेयोनीज के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
किस चीज़ से बनती है मेयोनीज?
इसका सबसे अहम इंग्रीडिएंट होता है अंडा। जी हां, ट्रेडिशनल मेयोनीज हमेशा अंडे से ही बनाई जाती है और आजकल जिन वीगन और वेजिटेरियन मेयोनीज का इस्तेमाल हो रहा है उनमें अलग इंग्रीडिएंट्स डालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वहां भी स्वाद से थोड़ा कॉम्प्रोमाइज हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ खाने में ही मेयोनीज का इस्तेमाल क्यों करना, जब इन प्रॉब्लम्स को भी कर सकती हैं दूर
अगर आप मेयोनीज की बात करें तो ये अंडे की जर्दी और तेल से बनाई जाती है। इसे बनाने का प्रोसेस भी काफी अलग होता है और आप इसे घर पर भी बना सकते हैं।
वीगन मेयोनीज किस चीज़ से बनाई जाती है?
अब हमने आपको ये तो बता दिया कि मेयोनीज मुख्य तौर पर अंडे से बनती है, लेकिन अगर वीगन या वेजिटेरियन मेयोनीज बनानी है तो उसका मुख्य इंग्रीडिएंट होता है एप्पल साइडर विनेगर और सोया मिल्क। इसी के साथ, इसमें भी ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे बनती है मेयोनीज?
मेयोनीज बनाने के लिए कुछ बेसिक सामग्री की जरूरत होती है-
- 2 अंडे के जर्दी
- 250 मिली सरसों का तेल
- 1 छोटा चम्मच व्हाइट विनेगर या फिर नींबू का रस
- सीजनिंग (नमक, काली मिर्च, कोई अन्य हर्ब्स)
क्या है इसे बनाने का तरीका-
इसे बनाने के लिए आपको बहुत तेज़ी से अंडों को फेंटना होता है और उसके साथ ही आप सीजनिंग डालते हैं और फिर जब ये बहुत अच्छे से मिक्स हो जाए तब तेल की छोटी सी ड्रॉप डाली जाती है। इसके बाद दोबारा इसे अच्छे से मिक्स किया जाता है और फिर दूसरी ड्रॉप डाली जाती है। इसे तब तक किया जाता है जब तक आपको ये समझ ना आ जाए कि तेल और अंडे दोनों ही साथ में अच्छे से मिक्स हो जाएंगे।

फिर धीरे-धीरे तेल की स्ट्रीम को डालना है और मेयोनीज को चलाते रहना है। अगर आप मेयोनीज में तेल बहुत जल्दी डाल देंगे तो अंडे ठीक से मिक्स नहीं होंगे और ये खराब हो जाएगी। आपको तेल धीरे-धीरे ही डालना है और इसे अच्छे से मिक्स करते रहना है। कई लोग इसके लिए इलेक्ट्रिक विस्कर का इस्तेमाल करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर बनाएं एगलैस मेयोनीज, जानें इसे बनाने का तरीका
जब एक बार मेयोनीज अच्छे से मिक्स हो जाए तो आखिर में सिरका या नींबू का रस मिलाएं। पर ध्यान रहे कि ये तभी करें जब मेयोनीज चम्मच से निकालने लायक क्रीमी टेक्सचर में आ जाए। आप इसे ब्लेंडर में भी बना सकती हैं, लेकिन यहां भी नियम वही होगा कि मेयोनीज में तेल की कुछ बूंदें ही एक बार में डालनी हैं।
अगर आप वीगन मेयो बना रही हैं तो अंडों की जगह 120 मिली सोया मिल्क का इस्तेमाल करें और सिरके की जगह एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें। अगर सरसों का तेल आपको नहीं पसंद है तो आप उसकी जगह कोई भी वेजिटेबल ऑयल इस्तेमाल कर सकती हैं।
घर पर बनी हुई मेयोनीज बहुत ज्यादा फ्रेश और स्वादिष्ट होती है, लेकिन इसे बहुत ज्यादा दिनों तक स्टोर नहीं किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आप घर पर बनने वाले किसी भी स्नैक के साथ कर सकती हैं और सैंडविच स्प्रेड के तौर पर भी इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।
अब आपको मेयोनीज के बारे में काफी कुछ पता चल गया होगा। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।