अचार डालने के लिए खरीदने जा रही हैं आम? इन बातों का जरूर रखें ध्यान...सालों तक नहीं होगा खराब

अगर आप भी अचार डालने के लिए आम खरीदने जा रही हैं, तो आज हम आपको कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं। जिन्हें आपको जरूर फॉलो करना है। इससे आप अपना अचार सालों तक खराब होने से बचा सकती हैं।
Homemade pickle tips

जून का महीना शुरू हो चुका है और इसके साथ ही अब घर-घर में आपको आम का अचार बनते ही देखने को मिल जाएगा। आम के अचार की महक से ही मुंह में पानी आ जाता है। इस अचार को बच्चे से बड़ा हर कोई खाना पसंद करता है। आम का अचार हर कोई अलग-अलग तरीके से बनाता है। वहीं इसको कोई पराठों के साथ तो कोई पूड़ी के साथ खाना पसंद करता है। यह तो रही आम के अचार के खाने और स्वाद की बात अब आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि उनके हाथ से बना अचार बहुत जल्दी खराब हो जाता है। सही ढंग से अचार बनाने के बावजूद भी उसपर फफूंद लगने लगती है। ऐसे में अचार बनाते समय जो सबसे जरूरी चीज होती है वो आम होता है।

बाजार में अचार का आम अलग मिलता है, उसी से बना हुआ अचार स्वादिष्ट लगता है और वो सालों तक खराब भी नहीं होता है। ऐसे में अचार बनाने के साथ आपको आम की भी पहचान होना बेहद जरूरी होता है। इससे आपका अचार स्वाद में भी अच्छा बनेगा और वो सड़ने से भी बच जाएगा। यदि आपको भी आम खरीदने की पहचान नहीं है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में अचार के लिए आम खरीदते वक्त आपको किन जरूरी बातों का ख्याल रखना है। इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

अचार के लिए आम खरीदते समय ध्यान रखने ये जरूरी बातें

Tips for making pickle

आप भी अचार के लिए आम खरीदने जा रही हैं, तो नीचे बताई गई इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

1 कौन सा आम खरीदें?

हमेशा अचार बनाने के लिए गूदेदार आम का चुनाव करना चाहिए। ऐसे आम का अचार खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। ऐसे में आप अचार बनाने के लिए तोतापुरी और कलमी कच्चे आम को खरीदें।

which mango buy for achar

2 रेशेदार आम को चुनें

यदि आप अचार को टेस्टी बनाना चाहती हैं, तो उसके लिए अचार वाला आम रेशेदार होना चाहिए। ऐसे आम का अचार ज्यादा दिन तक खराब भी नहीं होता है।

ये भी पढ़ें: आधा किलो आम से सिर्फ 4 मिनट में तैयार करें अचार,यह रही शेफ पंकज की वायरल रेसिपी

3 छिलके से पहचान

आप जब भी बाजार से अचार खरीदने जाएं तो आम का छिलका जरूर चेक करें। हमेशा मोटे और सख्त छिलके वाले आम को खरीदें। ऐसे आम खट्टे होते हैं और इनसे बना हुआ अचार सड़ता भी नहीं है। मुलायम छिलके वाले आम का अचार जल्दी खराब होता है।

How to make mango pickle

4 साइज देखकर खरीदें

अचार बनाने के लिए आम हमेशा बड़े साइज का होना चाहिए। ऐसे आम अचार बनाने के लिए बेस्ट रहते हैं। दरअसल इनमें गूदा काफी होता है और इन आम का अचार खराब भी नहीं होता है।

ये भी पढ़ें: आम का अचार नहीं होगा खराब, लंबे समय तक चलाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

5 सुगंध से पहचान

आम का अचार बनाने के लिए आम खरीदते वक्त आम की महक जरूर सूंघे। अचार के लिए कच्चे आम से खट्टी खुशबू आती है। जबकि आम यदि पका हुआ होगा तो उसमें से मीठी महक आएगी।

Prevent pickle spoilage

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP