आधा किलो आम से सिर्फ 4 मिनट में तैयार करें अचार, यह रही शेफ पंकज की वायरल रेसिपी

Mango Pickle In 4 Minutes: थाली को जायकेदार बनाने के लिए हम चटनी, रायता, अचार या सलाद परोसते हैं ताकि खाना और ज्यादा स्वादिष्ट लगे। मगर भारतीय घरों में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अचार सबसे ज्यादा मशूहर है। जी हां, अचार एक ऐसा व्यंजन है, जिसे लगभग हर फूड के साथ आसानी से सर्व किया जा सकता है।
अचार बेस्वाद खाने को भी चटपटा बना देता है। मजे की बात तो यह है कि अचार हो पराठे के साथ सादा खाया जा सकता है।हालांकि, अचार कई तरह के होते हैं जिन्हें अपनी पसंद के हिसाब से खाया और बनाया जाता है। मगर गर्मियों में आम का अचार सबसे ज्यादा खाया जाता है।
आम का अचार Recipe Card
इस विधि को फॉलो करके आम का अचार सिर्फ 4 मिनट में तैयार हो जाएगा।
Ingredients
- कच्चे आम- 500 ग्राम
- नमक- 3 चम्मच
- सरसों के बीज- 1 चम्मच
- मेथी दाना- 1 चम्मच
- सौंफ- 2 चम्मच
- लाल मिर्च- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- हींग- आधा छोटा चम्मच
- सरसों का तेल- आधा कप
- कलौंजी- आधा चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर नमक लगाकर रख दें।
- Step 2:
फिर एक पैन में सरसों के बीज, मेथी दाना, हींग डालकर खूशबू आने तक भून लें।
- Step 3:
ऊपर से 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर आदि डालकर पीस लें।
- Step 4:
फिर पिसा हुआ मसाला और तेल आम के ऊपर डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- Step 5:
4 मिनट के लिए आवन में रख दें। बस आपका मसालेदार और स्वादिष्ट आम का अचार तैयार है।
अगर आपको भी आम का अचार खाना पसंद है, तो हम आपके साथ ऐसी रेसिपी साझा कर रहे हैं जिसकी मदद से सिर्फ 4 मिनट में आम का अचार तैयार किया जा सकता है। आपको यकीन नहीं हो रहा है ना...तो आइए शेफ पंकज से जानते हैं आसान रेसिपी-
आम का अचार की विधि
- आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आधा किलो आम को 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। (10 मिनट में बनाएं आम के 3 तरह के अचार)
- फिर आम को हाथों से साफ करें और कपड़े की मदद से आम को साफ कर लें। अब आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एक बाउल में डालें।
इसे ज़रूर पढ़ें- ये 9 तरह के अचार आपके खाने का बढ़ाएंगे स्वाद
- 3 चम्मच नमक डालकर थोड़ी देर के लिए रख दें। इस दौरान मसाला तैयार करना है। इसके लिए गैस पर पैन रखें और हल्की आंच पर गर्म होने दें।
- फिर एक चम्मच सरसों के बीज, 1 चम्मच मेथी दाना, 2 चम्मच सौंफ, आधा छोटा चम्मच हींग डालकर खुशबू आने तक भून लें।
- जब खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा करने के बाद मिक्सर में डालें। ऊपर से 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर आदि डालकर पीस लें।
- फिर पिसा हुआ मसाला आम के ऊपर डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। मसाले के ऊपर आधा कप सरसों का तेल और आधा चम्मच कलौंजी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- हरियाणा के ये 3 अचार देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, जानें रेसिपीज
- यह काम करने के बाद आम का अचार 4 मिनट के लिए आवन में रख दें। बस आपका मसालेदार और स्वादिष्ट आम का अचार तैयार है।
Image Credit- (@Freepik)
- आधा किलो आम के अचार में कितना नमक डालना चाहिए?
- आधा किलो आम के अचार में लगभग 87.5 ग्राम नमक डालना चाहिए। आम के अचार में नमक ज्यादा बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।