किचन में खाना पकाते वक्त अक्सर महिलाओं से बहुत सी गलतियां हो जाती हैं। जिसमें खाने में तेल, नमक या मसाले ज्यादा हो जाना एक आम समस्याएं हैं। ऐसे में अब डिश का पूरा स्वाद बिगड़ जाता है और उसे खाने का भी मन नहीं करता है। पूरी मेहनत खराब होने के साथ चीज की भी बर्बादी हो जाती है। अगर आपके साथ भी अक्सर कुकिंग करते हुए इस तरह की गलतियां हो जाती हैं तो आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। अधिकतर लोग ब्रेड को सुखाकर फिर उसे मिक्सर जार में पीसकर उसका पाउडर बना लेते हैं। इसका इस्तेमाल ज्यादातर हम कटलेट्स और अन्य स्नैक्स को कुरकुरा बनाने के लिए ही किया जाता है। आप भी जाहिर सी बात है कि ब्रेड क्रम्ब्स का यूज डिश को क्रिस्पी बनाने के लिए ही करती होंगी, लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में ब्रेड क्रम्बस के कुकिंग से जुड़े कई अमेजिंग हैक्स बताने जा रहे हैं। यह आपके खाने को बर्बाद होने और टेस्टी बनाने में मदद करेंगे। आइए जान लेते हैं ब्रेड क्रम्बस के कुछ यूजफुल हैक्स जिसको आप भी जरूर ट्राई करें।
ब्रेड क्रम्बस के स्मार्ट कुकिंग हैक्स
आप नीचे बताए जा रहे ब्रेड क्रम्बस के इन स्मार्ट हैक्स को जरूर अपनाकर देखें। यह आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।
नमक कंट्रोल
अक्सर देखा होगा जल्दबाजी में खाना बनाते समय सब्जी में नमक ज्यादा हो जाता है। ऐसे में आप ब्रेड क्रम्बस का यूज करके सब्जी का नमक कम कर सकती हैं। इसके लिए आप सूखी या ड्राई सब्जी में नमक तेज होने पर आप उसमें ब्रेड क्रम्बस को डाल सकती हैं। ब्रेड क्रम्बस सब्जी से सारा नमक सोख लेगा। जिससे सब्जी में नमक की मात्रा बैलेंस हो जाएगी।
भटूरे बनेंगे फूले
अधिकतर लोग भटूरों को फुलाने के लिए उसमें खमीर के लिए छाछ, बेकिंग सोडा आदि जैसे चीजें मिलाते हैं। ऐसे में यदि आप भी इन चीजों का इस्तेमाल करती हैं तो इसके बजाय आप एक कटोरी में ब्रेड क्रम्बस लेकर उसमें खट्टा दही डालकर मिक्स करें। अब इसको कुछ देर के लिए रख दें। दही और ब्रेड क्रम्बस मिलकर यीस्ट जैसा बन जाएगा। अब आप इसको भटूरे की मैदा में मिला दें। इससे मैदा में खमीर अच्छा उठेगा और भटूरे एकदम फूले हुए बनेंगे।
ये भी पढ़ें: हर सब्जी में काम आएगी ये ग्रेवी, झटपट बनाकर महीनों तक कर सकती हैं स्टोर
ग्रेवी होगी गाढ़ी
अगर रसीली सब्जी या सूप बनाते वक्त वो ज्यादा गीली हो जाए तो आप ग्रेवी या सूप में थोड़े से ब्रेड क्रम्बस को डालकर मिक्स कर दें। इससे ग्रेवी तुरंत गाढ़ी होने के साथ टेस्टी बन जाएगी।
डिशेज का बेस मजबूत और बाइंडिंग में मदद
अगर आप घर में चीजकेक या अन्य कोई डेजर्ट बनाती हैं। जिसमें बेस की जरूरत होती है तो ऐसे में आप इसमें ब्रेड क्रम्बस का इस्तेमाल करके उसे मजबूत बना सकती हैं। इसके अलावा आप कटलेट आदि या अन्य किसी भी डिश को बाइन्ड करने के लिए ब्रेड क्रम्बस का यूज कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: होममेड ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के बेसिक टिप्स शेफ रणवीर बरार से जानें
तेल सोखने में मदद
यदि सब्जी में तेल ज्यादा हो गया है तो आप इसमें थोड़े से ब्रेड क्रम्बस को डाल दें। सब्जी का सारा तेल ब्रेड क्रम्बस सोख लेंगे और सब्जी आयल फ्री नजर आने लगेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock/meta ai
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों