आजकल महिलाएं बाहर से सामान खरीदने के बजाय घर पर बनाना पसंद करती हैं, इसी में ब्रेड क्रब्स भी शामिल है। इसका इस्तेमाल कटलेट, टिक्की, कबाब या कोफ्ते बनाने के लिए किया जाता है। यह न सिर्फ आपके स्नैक्स को क्रिस्पी बनाने का काम करता है, बल्कि इसमें एक अच्छा टेक्सचर भी देने का काम करता है।
View this post on Instagram
अक्सर महिलाएं ब्रेड क्रम्ब्स मार्केट से खरीदकर लाती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि घर में रखी बची हुई ब्रेड से ही आप बेहतरीन, फ्रेश और हेल्दी ब्रेड क्रम्ब्स तैयार कर सकती हैं?
इसका जवाब है कि हां, अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके बेसिक कुकिंग हैक्स शेफ रणवीर बरार ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए हैं। अगर आप चाहें को इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स बनाते वक्त फॉलो कर सकती हैं। तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के टिप्स क्या हैं।
आप ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के लिए बासी ब्रेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे क्रम्ब्स बहुत ही अच्छे बनते हैं और खाने को मजेदार भी बनाने का काम करते हैं। बासी ब्रेड दानेदार होता है और इसमें नमी कम होती है।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर ब्रेड बनाते समय इन टिप्स की लें मदद
इससे यह जल्दी सूखती है और क्रिस्पी क्रम्ब्स बनते हैं। इससे क्रम्ब्स में अच्छा टेक्सचर आता है और टिक्की या कटलेट मजेदार बनते हैं।
यह विडियो भी देखें
ब्रेड के भूरे किनारे थोड़े सख्त होते हैं। इन्हें हटाने से ब्रेड क्रम्ब्स का टेक्सचर ज्यादा स्मूथ और एकसार आता है। ब्राउन किनारे से क्रम्ब्स का रंग थोड़ा गहरा हो सकता है, खासकर अगर आप व्हाइट ब्रेड का इस्तेमाल कर रहे हैं।
हालांकि, कई महिलाएं ब्रेड के किनारे इस्तेमाल करती हैं क्योंकि इससे कलर बहुत ही प्यारा आता है। अगर आप चाहें तो ब्रेड क्रम्ब्स के लिए किनारे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
सुखी हुई ब्रेड में नमी नहीं होती, जिससे ब्रेड क्रम्ब्स कुरकुरे और लंबे समय तक टिकाऊ बनते हैं। सुखाने के लिए आप ब्रेड स्लाइस को तवे पर दोनों तरफ सेक सकती हैं।
वहीं, अगर आपके पास ओवन है तो 120 डिग्री सेल्सियस पर बेक कर सकती हैं। देसी तरीका अपने के लिए आप धूप का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको फायदा होगा कि सुखाने के बाद ब्रेड मिक्सर ग्राइंडर में चिपकते नहीं हैं।
आप मिक्सर में पिसते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि यह ज्यादा पतला ना हो जाए, क्योंकि थोड़े मोटे क्रम्ब्स खाने में हल्के क्रिस्पी और टेक्सचर ऐड करने का काम करते हैं खासकर डीप स्नैक्स।
वहीं, अगर आप जरूरत से ज्यादा पीसते हैं, तो पाउडर क्रम्ब्स को तेल जल्दी सोख लेगा, जिससे स्नैक्स ज्यादा ऑयली हो सकते हैं। अगर आपको पाउडर जैसी फाइननेस चाहिए जैसे कोफ्ता बाइंडिंग के लिए चाहिए होती है, तो आधे दरदरे और आधे महीन क्रम्ब्स मिक्स करें।
इसे जरूर पढ़ें- बिना खमीर के भी बनाए जा सकते हैं ब्रेड, जानिए टिप्स एंड ट्रिक्स
इस तरह आप घर पर ब्रेड क्रम्ब्स को तैयार कर सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।