Cooking Tips: ग्रेवी में हो गया है ज्यादा नमक तो आजमाएं ये सीक्रेट हैक्स

महिलाएं कई डिशेज को ग्रेवी के साथ बनाना पसंद करती हैं क्योंकि प्याज-टमाटर की मदद से तैयार ग्रेवी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। मगर कई बार जल्दबाजी के चक्कर में नमक ज्यादा हो जाता है और खाने का सारा मजा किरकिरा हो जाता है। ऐसे में महिलाएं ज्यादा नमक वाली ग्रेवी को सर्व करने के बजाय दूसरी बना लेती हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि कई महिलाओं को लगता है कि ग्रेवी से नमक की मात्रा को कम नहीं किया जा सकता, लेकिन ऐसा नहीं है। इसलिए आज हम आपको कुछ सीक्रेट हैक्स बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप ग्रेवी में से नमक की मात्रा कम कर सकती हैं, कैसे? आइए जानते हैं।
कच्चे प्याज का करें इस्तेमाल

एक छोटे प्याज को 2 -3 टुकड़ों में काट लें और ग्रेवी में डाल दें। आप कच्ची प्याज या तली हुई प्याज का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप ग्रेवी को कच्चे प्याज के साथ सर्व कर सकती हैं वर्ना आप प्याज के टुकड़ों को लगभग 20 मिनट के लिए ग्रेवी में ऐसे ही रहने दें। इसके बाद प्याज को निकाल लें और ग्रेवी को परोसें। (प्याज से बनाएं 2 तरह की स्वादिष्ट रेसिपीज)
इसे ज़रूर पढ़ें-Cooking Hacks : खाने में पड़ गई ज्यादा हल्दी को ऐसे करें बैलेंस
एक चम्मच चीनी आएगी काम
आप नमकीन ग्रेवी में नमक को संतुलित करने के लिए 1 बड़ा चम्मच चीनी और सिरके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि चीनी की मिठास और सिरके का खट्टा स्वाद ग्रेवी में अतिरिक्त नमक को कम कर देगा और आपकी ग्रेवी परफेक्ट हो जाएगी।
आलू का करें इस्तेमाल

इसके लिए आप एक आलू को छीलकर उबाल लें और क्यूब्स में काट लें। अब आलू के इन टुकड़ों को नमकीन ग्रेवी में डालें और डिश को लगभग 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा करने से आलू के टुकड़े नमक को सोख लेंगे। बस एक बार परोसने से पहले ग्रेवी को फिर से चख लें। ( आलू से जुड़े सबसे आसान फूड हैक्स)
बेसन का करें इस्तेमाल

आप ग्रेवी में से नमक की मात्रा कम करने के लिए बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। बेसन से न सिर्फ आपकी ग्रेवी से नमक कम हो जाएगा बल्कि स्वाद को भी दोगुना कर देगा। इसके लिए सबसे पहले 2 से 3 चम्मच बेसन को हल्का ब्राउन कर लें और ग्रेवी में डालकर 10 मिनट तक पका लें।
इसे ज़रूर पढ़ें-चावल से इस तरह कम करें पानी की मात्रा, नहीं होंगे चिपचिपे
नमक कम करने के सीक्रेट हैक्स

- ग्रेवी में थोड़ा-सा ताजा दही डालकर कुछ देर पका लें और सर्व करें।
- नमक कम करने के लिए एक बर्तन में 2 चम्मच दूध डालकर ग्रेवी सर्व करें।
- चावल के आटे को पानी में मिलाकर 5-6 छोटी लोइयां बना लें और ग्रेवी में डाल दें। ऐसा करने से नमक कम हो जाएगा।
इन हैक्स की मदद से आप ग्रेवी से ज्यादा नमक की मात्रा को कम किया जा सकता है। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसी ही कुकिंग टिप्स जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी के लिए।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।