घर पर परफेक्ट खमीर ब्रेड बनाने के ये हैक्स नहीं जानते होंगे आप

अगर आप घर पर ब्रेड बना रहे हैं, तो एक बार खमीर ब्रेड बनाकर देखें। यकीनन इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा और आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे।  

 
how to make perfect bread in hindi
how to make perfect bread in hindi

सुबह के वक्त नाश्ते में लोग ब्रेड खाना पसंद करते हैं। ब्रेड की कई तरह की अलग-अलग रेसिपीज किसी के मन को भाती हैं। मगर बाजार में मिलने वाली ब्रेड काफी महंगी होती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो ब्रेड को खुद घर पर भी बनाया जा सकता है। आप फ्लेवर वाले ब्रेड भी बना सकते हैं, लेकिन इन्हें यीस्ट के बिना बनाना काफी मुश्किल हो सकता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि यीस्ट डालने से आटा आसानी से फूल जाता है और ब्रेड सॉफ्ट बनती है। यह आमतौर पर इंस्टेंट या एक्टिव ड्राई यीस्ट, जो एक हल्का भूरा पाउडर होता है और सैच्रोमाइसेस सेरेविसिया नामक खमीर से बना होता है। इस यीस्ट का इस्तेमाल रोटी और ब्रेड बनाने के लिए किया जा सकता है।

अगर इसका इस्तेमाल किस तरह से किया जाना चाहिए। यह बहुत कम लोगों मालूम होता है, अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

आटे में यीस्ट को अच्छी तरह से मिलाएं

easy hacks to make perfect yeast

खमीर ब्रेड बनाने के लिए दो इंग्रीडिएंट्स बहुत ही जरूरी हैं। पहला यीस्ट और दूसरा आटा। हालांकि, यीस्ट को आटे में मिक्स करने से पहले पानी या दूध में मिलाया जाता है। फिर उस मिश्रण को आटे में मिक्स किया जाता है। इस दौरान आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि पानी या दूध का तापमान गुनगुना होना चाहिए।

टेंपरेचर ना बहुत गर्म हो और ना ही ठंडा। यह एक जरूरी टिप है, जो यीस्ट को सही तरह से फॉर्मेट होने में मदद करता है। ध्यान रखें कि अगर पानी बहुत गर्म होगा तो यीस्ट फॉर्मेट नहीं होगा। वहीं, अगर पानी ठंडा होगा तो ऐसे में यीस्ट को फॉर्मेट होने पर लगभग दोगुना समय लगेगा।

अच्छी तरह से गूंथे आटा

जब आप ब्रेड बना रही हैं तो आपको यह अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि यीस्ट को पानी या दूध में मिलाने के बाद उस मिश्रण के किसी तरह की गांठ नहीं होनी चाहिए। आपको इसे बेहद अच्छी तरह मिक्स करना है। इससे आपके ब्रेड का आटा अच्छी तरह फूलता है और ब्रेड भी परफेक्ट तरीके से बनती है।

आटे के साथ करें एक्सपेरिमेंट

easy tips to make yeast in hindi

यह एक आसान हैक है जो आपके ब्रेड की क्वालिटी व टेस्ट को बढ़ा सकता है। अगर आप ब्रेड को अधिक हेल्दी तरीके से बनाना चाहती हैं तो ऐसे में होल व्हीट आटे या फिर आलमंड के आटे को इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसी तरह अगर आप ग्लूटेन फ्री डाइट पर हैं, तो मार्केट में आपको ग्लूटेन फ्री आटा भी आसानी से मिल जाएगा। इस तरह आप कई अलग-अलग तरीकों से ब्रेड बना सकते हैं।

खमीर ब्रेड की रेसिपी

how to make khameer bread

सामग्री

  • मैदा- 500
  • दालचीनी पाउडर- 2 चम्मच
  • नमक- 1 टीस्पून
  • जायफल- एक चुटकी
  • यीस्ट- 1 कप
  • चीनी- 50 ग्राम
  • अंडे- 2
  • किशमिश कैंडिड छिलका
  • गलेज करने के लिए फेंटें हुए अंडे

विधि

  • एक बाउल में मैदा, दालचीनी और जायफल को डालकर छलनी से छान लें।
  • बाउल में खमीर और एक चम्मच चीनी को मिक्स कर लिक्विड बनाएं।
  • एक पैन में दूध, चीनी और बटर को गुनगुना होने तक गर्म होने दें।
  • खमीर में अंडा मिलाते हुए अच्छे से मिक्स करें।
  • खमीर और अंडा अच्छे से मिक्स हो जाए, तो आटा मिलाते हुए गूंथ लें।
  • अच्छे से सेट होने के लिए एक टावल में आटा को ढककर 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • 2-3 घंटे बाद जब आटे में खमीर उठ जाए तो और अच्छे से मिक्स करते हुए रोल का आकार दें।
  • रोल से बन काटकर बेकिंग शीट पर रखें और ऊपर क्रॉस का निशान लगाएं।
  • सभी बन्स को बनाने के बाद किसी गर्म जगह पर 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर प्री हीट करें और बन्स के ऊपर फेंटे हुए अंडे को लगाकर ग्लेज करें।
  • ओवन प्री हीट हो जाए तो 15-20 मिनट के लिए बेक करें और बेक हो जाने पर बन्स के ऊपर चीनी, दूध और बटर का मिश्रण लगाएं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP