गर्मी के दस्तक के साथ बाजार में आम, अंगूर और तरबूज भी मिलने लगे हैं। फिलहाल नवरात्रि और रमजान दोनों चल रहा है, इन दोनों ही त्योहारों में लोग तरबूज, आम, अंगूर जैसे फलों का सेवन करते हैं। अक्सर लोग इन फलों को साधारण खाने के अलावा इससे शरबत या जूस बनाकर भी अपने भोजन में शामिल करते हैं। ऐसे में क्या आपको पता है कि गर्मियों में मिलने वाले हमारे इस फेवरेट फ्रूट का मिलावटी वर्जन भी मार्केट में तेजी से बेचा जा रहा है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है, बाजार में व्यापारी मोटी कमाई करने के लिए तेजी से नकली या मिलावटी तरबूज बेच रहे हैं। ये तरबूज हमारे हेल्थ को फायदा पहुंचाने के बजाए हमारे लिए नुकसानदायक है। बाजार में तेजी से नकली तरबूज की सप्लाई को देखते हुए FSSAI ने असली और नकली तरबूज में पहचान के लिए टिप्स शेयर की है। चलिए जान लेते हैं इसके बारे में...
लाल रंग देख झांसे में न फंसे ग्राहक (How To Pick A Good Watermelon)
बाजार में तरबूज खरीदते वक्त हमें ठीक से पहचान करना आना चाहिए। अक्सर लोग तरबूज खरीदते वक्त लाल रंग देख दुकानदार के झांसे में आ जाते हैं। बता दें कि आजकल तरबूज को लाल दिखाने के लिए फल में इंजेक्शन लगाया जाता है। इस इंजेक्शन की मदद से तरबूज न सिर्फ लाल दिखता है बल्कि रसदार और ताजी भी दिखता है। देखने में आपको लगेगा वाह कितना लाल और रसदार तरबूज है, पक्का खाने में मीठा होगा। अक्सर लोग यह सोच कर तरबूज खरीद लेते हैं, लेकिन आपको बता दें तरबूज लाल और रसदार इंजेक्शन के कारण दिखता है और इसे खाने से आपके सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंच सकता है।
कैसे करें इंजेक्शन वाले तरबूज की पहचान
- FSSAI ने तरबूज के मिलावट या उसमें इंजेक्शन लगा है या नहीं यह पहचानने के लिए, फल को दो भाग में काटने को कहा है।
- तरबूज को दो भाग में काट लें और रूई की छोटी-छोटी गेंद बना लें (तरबूजखाने के फायदे)।
- अब कॉटन बॉल को तरबूज के ऊपर कुछ देर के लिए रगड़ लें।
- यदि तरबूज का लाल रंग असली है, तो कॉटन बॉल लाल नहीं होगा। ऐसा तरबूज असली है, इसके रंग के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं किया गया है।
- वहीं अगर तरबूज को लाल दिखाने के लिए इंजेक्शन का उपयोगकिया गया होगा, तो रूई रगड़ने पर उसका रंग लाल हो जाएगा। रूई लाल होने का संकेत है तरबूज में इंजेक्शन का उपयोग किया गया है, जो हमारे हेल्थ के लिए सही नहीं है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों