फ्रिज हमारी एक ऐसी जरूरत है जिसे कोई भी नजरअंदाज़ नहीं कर सकता है। कई लोग तो फ्रिज में दो-तीन दिनों तक खाना स्टोर करके खाते हैं। सब्जियां ज्यादा दिनों तक चल जाती हैं और जब मन करे तब ठंडी-ठंडी कोल्डड्रिंक हमें मिल जाती है। फ्रिज में बचा हुआ खाना रखने की बात आए तो इसमें भी हम भारतीय सबसे आगे हैं। हमें लगता है कि कुछ भी बचे उसे फ्रिज में स्टोर कर लो और आगे चलकर उसे इस्तेमाल कर लो, लेकिन क्या फ्रिज में सब कुछ रखना ठीक है?
कई बार आपको लगता होगा कि फ्रिज में रखी हुई चीज़ें खाने से आप बीमार पड़ गए हैं या फिर वो चीज़ें एसिडिटी पैदा कर रही हैं। दरअसल, फ्रिज में रखी कुछ चीज़ों को खाना सही नहीं होता है और उन्हें अवॉइड करना ही ठीक है। तो आज हम इस बारे में बात करने जा रहे हैं कि किन चीज़ों को फ्रिज में स्टोर करना ठीक नहीं और अगर आपने कर भी दिया है तो 1 दिन से ज्यादा रखना बिलकुल भी सही नहीं।
1. तरबूज, खरबूज आदि मेलन्स
कई लोगों की आदत होती है कि या तो वो पूरा तरबूज़ ही फ्रिज में रख देते हैं पर इससे कई सारी समस्याएं भी हो सकती हैं जैसे -
- फ्रिज में मेलन्स को स्टोर करने से उनका स्वाद बदल जाता है।
- ज्यादा ठंडे तापमान में उसमें पाए जाने वाले हेल्दी एंटीऑक्सिडेंट्स खत्म हो जाते हैं
- अगर आपने मेलन्स को काटकर फ्रिज में रखा है तो वो बहुत ज्यादा परेशानी पैदा कर देते हैं।
- अगर 1 दिन से ज्याद कटे हुए फल फ्रिज में स्टोर हुए तो वो एसिडिक बन सकते हैं।

क्या है इन्हें स्टोर करने का सही तरीका?
इन्हें आप पानी में डालकर रखें और अगर आधा बच गया है तो सिर्फ 1 दिन के लिए ही किसी एयरटाइट कंटेनर में बंद करके फ्रिज में रखें, लेकिन यहां भी ध्यान रहे कि इसका स्वाद बदल जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें- एक्सपर्ट से जानें 10-20 साल की लड़कियों के लिए पूरा न्यूट्रिशन प्लान
2. कच्चे आलू
कई लोग कच्चे आलू को फ्रिज में रख देते हैं। चाहें ये छिले हुए हों या फिर न छिले हुए इन्हें फ्रिज में रखना सही नहीं है क्योंकि-
- ठंडे तापमान से इनका स्टार्ची स्वाद बदल जाता है और इससे आलू मीठे होने लगते हैं।
- अगर छिले हुए आलू को फ्रिज में रखा है तो ये ऑक्सिडाइज होने लगेंगे और इनका रंग बदल जाएगा।
- फ्रिज में इन्हें स्टोर करने से इनके टेक्सचर में भी बदलाव आ जाएगा।

क्या है स्टोर करने का सही तरीका?
इन्हें किसी हवादार बास्केट में रखें जहां सीधी धूप न पड़ती हो।
3. शहद
क्योंकि शहद का शुगर कंटेंट बहुत ज्यादा होता है इसलिए इसे फ्रिज में स्टोर करने की जरूरत नहीं होती। यही नहीं अगर आप इसे स्टोर करके फ्रिज में रखेंगे तो इसके स्वाद में भी बदलाव होगा।
- फ्रिज में शहद स्टोर करने से ये कड़क होने लगता है और क्रिस्टलाइज हो जाता है।
- इसका स्वाद भी वैसा नहीं रह जाता।

क्या है स्टोर करने का सही तरीका?
शहद को रूम टेम्प्रेचर पर ही रखें। अगर आपने इसे फ्रिज में स्टोर करने की गलती कर दी है और ये जम गया है तो उसे गुनगुने पानी में रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- एक्सपर्ट से जानें 20-30 साल की महिलाओं के लिए पूरा न्यूट्रिशन प्लान
4. कैन में मौजूद खाना-
रसगुल्ला, बेरीज, ऑलिव्ज, मिल्कमेड आदि बहुत कुछ कैन में आता है और कई बार हम इसे पूरा खत्म नहीं कर पाते हैं। अगर हम इसे फ्रिज में स्टोर करते हैं तो मेटल रिएक्ट करना शुरू कर देता है।
- यही कारण है कि इस तरह के खाने में मेटालिक टेस्ट बन जाता है और इससे एसिड्स निकलते हैं।
- कैन के खुलने के बाद खाना उतना स्वादिष्ट नहीं रह जाता जितना होना चाहिए।
- खाने में मेटालिक एलिमेंट्स ज्यादा हो जाते हैं।

क्या है स्टोर करने का सही तरीका?
अगर ये खाना बच गया है तो इसे किसी अन्य एयरटाइट डिब्बे में बंद कर फ्रिज में स्टोर करें।
5. कच्चा केला
अगर आप कच्चे केले को फ्रिज में रखेंगे तो या तो ये काला पड़ने लगेगा या फिर ये पकना बंद हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि केला कई दिनों तक पकता रहता है और इसे पकाने के लिए रूम टेम्प्रेचर सबसे सही होता है।
- फ्रिज में रखने से केले की स्किन का ईथलीन कंटेंट बदलने लगता है और इसमें केमिकल रिएक्शन होता है।
- इससे केले की स्किन काली पड़ने लगती है।

क्या है स्टोर करने का सही तरीका?
केले को किसी हवादार बास्केट में रखें और सूरज की सीधी रौशनी न पड़ने दें।
इसी तरह से कच्चे आम, पीच, अमरूद, टमाटर आदि को भी अगर रूम टेम्प्रेचर पर रखा जाए तो ये ज्यादा बेहतर होते हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों