कल ही बीन्स खरीदी थी और फ्रिज में रखने के बाद भी सफेद फंगस लगने लगी? जानें कारण और कैसे रख सकती हैं सब्जी को ताजा

Beans Ko Kaise Store Karen: अक्सर लोग वीकेंड पर ही सब्जी मार्केट से ढेर सारी सब्जियां खरीद कर ले आते हैं, ताकि उन्हें बार-बार सब्जी क्या बनाई जाए सोचना न पड़े। कुछ लोग अगर सब्जियां ऑनलाइन भी ऑर्डर कर रहे हैं, तो आने वाले 2- 3 दिनों के लिए सब्जियां एक साथ ही मंगा लेते हैं, हालांकि सब्जियां खरीदने से ज्यादा लोगों को इसे संभालकर रखना मुश्किल हो जाता है। अगर सही तरीके से न रखा जाए, तो यह 2 दिन भी ताजा नहीं रह पाते। हालात ऐसे हैं कि फ्रिज में रखने के बाद भी सब्जियां सड़ने लग जाती है। उदाहरण के लिए आप बीन्स को ही ले सकते हैं. यह जब खराब होती है, तो इसमें सफेद फंगस लगने लगते हैं। इससे कई बार लोगों को पूरी सब्जी की थैली ही फेंकनी पड़ जाती है। आखिर ऐसा क्यों होता है और कैसे आप इसे फ्रिज में ताजा रख सकती हैं, इसके कुछ जरूरी टिप्स हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे।
हरी बीन्स पर फफूंदी या सफेद फंगस क्यों लगता है?
- नमी हो सकता है कारण- अक्सर सब्जी वाले, दिन भर हरी सब्जियों को ताजा रखने के लिए इसपर पानी छिड़कते रहते हैं, इससे सब्जियों में नमी ज्यादा हो जाती है। जब आप इसे घर लेकर आती हैं, तो यह जल्दी खराब होने लगते हैं।
- गंदगी या मिट्टी- अगर बीन्स पर मिट्टी या गंदगी लगी है, तो यह भी फंगस लगने का कारण हो सकता है। इसकी वजह से भी सब्जी फ्रिज में रखने के बाद भी खराब होने लगती है। सब्जियों को फ्रेश रखने के लिए टिप्स आपको फॉलो करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- 2 दिन भी नहीं हुए और करी पत्ता फ्रिज में रखने के बाद भी काला हो रहा है? इस तरह रखेंगी तो रहेगा हफ्तों तक ताजा
बीन्स को लंबे समय तक कैसे स्टोर करें?
- अगर आप इसे हफ्ते भर स्टोर करके रखना चाहती हैं और इसे सफेद फंगस से भी बचाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
- अगर आपको बीन्स गीली लग रही है, तो इसे सीधा फ्रिज में न रखें। पहले आप इसकी नमी को खत्म करें, इसके लिए आप इसे किसी थाली या पेपर पर फैला कर सूखने दें। 1 से 2 घंटे के बाद आपको लगता है कि इसपर अब पानी नहीं हो, तो इसे फ्रिज में रख सकती हैं।
- बीन्स पर अगर मिट्टी लगी है, तो इसे अच्छे से धो लें। अगर बीन्स बिना धोए सीधे फ्रिज में रखी जाती है, तो भी यह जल्दी सड़ने लग जाती है। अगर आप इसे हफ्ते भर रखना चाहती हैं, तो इसे धोकर सुखा लें फिर इसे फ्रिज में रखें।
- थैली में रहने देना भी सबसे बड़ा कारण होता है। लोग मार्केट से सब्जी लाकर उसे थैली के साथ ही फ्रिज में रख देते हैं, ऐसे में सब्जी को एयर नहीं मिलती और नमी की वजह से सफेद फंगस लगने लग जाते हैं।
- अगर आप सोच रही हैं सब्जियों को कैसे स्टोर किया जाए, तो आपको इन हैक्स को फॉलो करना चाहिए।
इसे भी पढे़ं- कल ही धनिया खरीदा था और फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ने लगा? जानें कारण और सही से रखने का तरीका
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।