herzindagi
image

घर संभालने वाली औरतें ही जानती हैं ये सीक्रेट, 10 मिनट के इस हैक्स से फ्रिज की रबर पर फफूंद हो या गंदगी, सब हो जाता है साफ

कई लोग फ्रिज को इतने अच्छे से इस्तेमाल करते हैं कि 15 से 20 साल तक फ्रिज आराम से चल जाता है। बीच-बीच में इसे कभी-कभी ठीक करवाना पड़ जाता है, लेकिन फिर भी यह काफी लंबे समय तक चलता है।
Editorial
Updated:- 2025-10-21, 12:53 IST

फ्रिज आज के समय में एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक आइटम है, जो लगभग हर घर में देखने को मिल जाता है। बिना फ्रिज के रह पाना आज के समय में आसान नहीं है। फ्रिज हर साल बदलने वाली चीज नहीं है, यह सालों तक लोगों के घर में रहता है। फ्रिज भी नया जैसा ही लगता है, क्योंकि लोग इसकी सफाई पर ध्यान रखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इसके रबर पर नजर डाली है? लोग पूरे फ्रिज की सफाई पर ध्यान देते हैं, लेकिन रबर की सील पर कोई ध्यान नहीं देते। यही कारण है कि यह गंदा तो होता ही है, साथ ही इस पर फफूंद भी लगने लगती है। ऐसे में इसे साफ करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। अगर आपके भी फ्रिज के रबर पर फफूंद या गंदगी जमी हुई है और आप बिना मेहनत के इसे जल्दी साफ करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान हैक बताने वाले हैं।

फ्रिज की डोर रबर साफ करने के लिए क्या चाहिए?

  • गुनगुना पानी, बर्तन धोने वाला लिक्विड (डिश सोप) सफेद सिरका (विनेगर), बेकिंग सोडा, पुराना टूथब्रश, माइक्रोफाइबर कपड़ा या सूती कपड़ा और कॉटन।
  • अगर आपके पास सिरका (विनेगर), बेकिंग सोडा नहीं है, तो आप इसकी जगह नींबू का इस्तेमाल कर लें। लिक्विड डिश वॉश की जगह आप किसी भी डिटर्जंट पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • ध्यान रखें- फ्रिज की सफाई करते हुए आपको प्लग निकालकर मेन स्विच बंद कर देना है। क्योंकि, जब आप पानी की इस्तेमाल करेंगी, तो करंट लग सकता है। इस तरह यह फ्रिज के रबर को साफ करने का  आसान तरीका है।

इसे भी पढे़ं- इन Cleaning Hacks की मदद से मिनटों में साफ कर सकते हैं फ्रिज की ट्रे

10 minutes hacks to clean fungus on refrigerator door rubber

हल्का निशान कैसे साफ करें?

  • हल् फ्रिज का प्लग निकालने के बाद पहले सूखे कपड़े से रबर की पूरी पट्टी साफ करें।
  • अब एक बर्तन लें और इसमें 500 ml गुनगुने पानी डालें, इसमें 1 से 2 चम्मच डिश सोप मिलाएं।
  • अब टूथब्रश लें और रबर पर हल्के हाथ से रगड़ें।
  • इसके बाद एक कपड़ा गीला करें और साबुन हटाएं। इसके बाद फिर सूखे कपड़े से पूरी तरह सुखाएं।
  • इस तरह गंदगी साफ हो जाएगी, अब आप इसे सूखने दें। इसके बाद फ्रीज ऑन कर सकती हैं।

10 minutes hacks to clean fungus on refrigerator door rubberेे

जिद्दी गंदगी या फफूंद का घरेलू ट्रीटमेंट

  • 2 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 कप पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
  • अब पेस्ट को जिद्दी गंदगी या फफूंद वाले रबर पर लगाकर 5 के लिए छोड़ दें।
  • अब टूथब्रश से हल्का रगड़ने के बाद गीले कपड़े से साफ करें और सूखा लें।
  • इसके बाद आप बदबू हटाने के लिए सिरका स्प्रे का यूज कर सकती हैं।
  • इसे आपको रबर पर स्प्रे करना है और 5–7 मिनट के लिए छोड़ देना है।
  • यह जिद्दी गंदगी साफ करने का आसान तरीका है।

इसे भी पढ़ें-फ्रिज की सफाई करते समय कहीं आप तो नहीं करती हैं ये गलतियां

10 minutes hacks to clean fungus on refrigerator door rubbersss

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।