2 दिन भी नहीं हुए और फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ने लगा शिमला मिर्च? जानें क्या है कारण और कैसे रख सकती हैं ताजा

असल में सब्जियों के जल्दी खराब होने की कई वजहें होती हैं। जरूरी नहीं है कि सब्जियां आपके सही तरीके से नहीं रखने की वजह से खराब हुई हों। इसलिए आपको सही कारण समझना जरूरी होता है।
Updated:- 2025-10-18, 11:15 IST
easy way to keep capsicum fresh in fridge

सब्जियों के खराब होने की समस्या हर घर में होती है। फ्रिज में रखने के बाद भी सब्जी सड़ जाती है और कई बार तो ऐसा होता है कि सब्जी निकालते वक्त हाथ ही चिपचिपे हो जाते हैं और तुरंत हाथ धोने के लिए भागना पड़ता है। उस समय महिलाओं को ज्यादा दिक्कत होती है, जब सुबह जल्दी-जल्दी ऑफिस के लिए निकलना है, बच्चों का टिफिन बनाना है और तभी जब फ्रिज खोला तो सब्जी खराब निकली। अब क्या बनाया जाए, समझ नहीं आता, क्योंकि सब्जी खरीदे हुए 2 दिन भी नहीं हुए थे। उन्हें उम्मीद थी की हफ्ते भर का काम तो चल ही जाएगा। अगर आप भी शिमला मिर्च के खराब होने की वजह से परेशानी हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शिमला मिर्च को फ्रेश रखने के कारण बताएंगे।

फ्रिज में रखने के बाद भी क्यों सड़ने लगता है शिमला मिर्च?

नमी (Moisture)- अगर सब्जी वाला दिनभर शिमला मिर्च पर पानी डालकर उसे हरा रखने की कोशिश करता है, तो सब्जी में नमी ज्यादा हो जाती है, यही कारण है कि यह 2 दिन में ही सड़ने लग जाता है। कई बार लोग शिमला मिर्च को धोकर तुरंत फ्रिज में रख देते हैं। ऐसे में सब्जी में नमी रह जाती है, जिससे सब्जी खराब होने लगती है।

easy way to keep capsicum fresh in fridge1

इसे भी पढे़ं- कल ही धनिया खरीदा था और फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ने लगा? जानें कारण और सही से रखने का तरीका

फ्रिज का तापमान सही न होना

एक बड़ा कारण फ्रिज का तापमान भी हो सकता है। अगर आप सब्जी को अंदर दबा कर रखती हैं और उसकी ठंडक नहीं पहुंच पाती, तो इससे भी शिमला मिर्च सड़ने लग जाती है। इसलिए आप इसे ऐसी जगह रखें, जहां ठंडक मिलती रहे।

पॉलिथीन में बांधकर रखना

कई बार लोग बाहर से सब्जी लाकर वैसे ही उसे फ्रिज में रख देते हैं। ऐसे में सब्जियां बंद-बंद रखने की वजह से भी जल्दी सड़ने लग जाती है। आप चाहें, तो इसे किसी टोकरी में निकालकर फ्रिज में रख सकती हैं।

easy way to keep capsicum fresh in fridgeे

सब्जियों को बार-बार छूना

अगर बार-बार फ्रिज खोलती है और सब्जी पर आपका हाथ लगता रहता है, तो यह भी सब्जी के खराब होने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। इसे ऐसी जगह पर रखें, जिससे बार-बार आपका हाथ न लगे। इससे सब्जी जल्दी खराब नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें- बार-बार सब्जी वाले से फ्री में मांगना नहीं पड़ेगा धनिया, बरसात में इन टिप्स की मदद से जल्दी उगा सकती हैं आप

सब्जी को सूखा कर ही रखें

अगर आप चाहती हैं कि सब्जी ताजा रहे, तो इसे अच्छे से पानी सुखाकर ही फ्रिज में रखें। इसके अलावा सब्जी को अन्य फलों या सब्जियों जैसे सेब, केला और टमाटर से दूर रखें। इससे शिमला मिर्च जल्दी खराब नहीं होगा। इस तरह सब्जियों को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।