भारत देश में मीठा खाने के शौकीन आपको कदम-कदम पर मिल जाएंगे। यहां का हर शहर अपनी फेमस मिठाई के लिए जाना जाता है। ऐसे में आपको यहां स्वीट डिश की हजारों वैरायटी भी देखने को मिल जाएंगी। जिनको देखते ही बस मुंह में पानी आ जाता है। मीठा सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि उस जगह की संस्कृति और परंपरा का भी अहम हिस्सा होता है। शादियों से लेकर हर छोटे-बड़े आयोजन में आपको खाने के बाद मिठाई जरूर परोसी जाती है। ऐसे में हमें लगता है कि केवल भारत में ही मीठा खाना लोग पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा सोचना एकदम गलत है। भारत के अलावा पूरे विश्व के हर देश में डेजर्ट को बड़े चाव से खाया जाता है। यहां तक कि हर देश की अपनी फेमस मिठाई भी है।
अगर आपको भी देश के अलग-अलग हिस्सों के व्यंजनों को खाना और घूमना पसंद है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में संसार की कुछ लोकप्रिय स्वीट डिशेज के नाम बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि आखिर यह किस देश में खूब खाई जाती है और इनको किन इंग्रीडिएंट्स से तैयार किया जाता है। यह सभी मिठाई देखने और खाने दोनों में बेहद ही लाजवाब लगती हैं। आइए फिर बिना देर किए देख लेते हैं विश्व की कुछ फेमस मिठाइयों के नाम की लिस्ट।
विश्व के फेमस डेजर्ट
नीचे दिखाए जा रहे ये डेजर्ट संसार के अलग-अलग हिस्सों में पसंद किए जाते हैं और यह उन जगह पर बहुत फेमस भी हैं।
1 स्टिकी टॉफी पुडिंग (Sticky toffee pudding)
स्टिकी टॉफी पुडिंग एक ब्रिटिश डेजर्ट है। यह स्वीट डिश उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड में काफी पसंद की जाती है। इसका रिच और मॉइस्चराइज टेक्सचर हर किसी की जुबान को पसंद आ जाता है। यह एक प्रकार का मिनी केक लगता है। जिसकी खजूर, क्रीमी सॉस व्हीप क्रीम आदि से तैयार किया जाता है। गर्म टॉफी सॉस डालकर गार्निश किया जाता है। इससे यह देखने और खाने दोनों में और यम्मी हो जाता है। इसके संग आइसक्रीम का स्कूप भी परोसा जाता है।
2 जापान का मोची डेजर्ट (Japanese mochi dessert)
जैसा की इसके नाम से ही पता चल रहा है। यह जापान का एक फेमस डेजर्ट है। यह रंग-बिरंगे कुकीज के शेप के होते हैं। इसको ठंडा करके खाया जाता है। यह डिश खासतौर पर जापान में किसी खास आयोजन पर बनती है। इसका ऊपरी हिस्सा चावल के आटे से बनाया जाता है। अंदर आप इसमें आइसक्रीम, चॉकलेट या फ्रूट्स की फिलिंग भर सकते हैं। यह स्वीट डिश खाने में काफी चुई और सॉफ्ट होती है।
ये भी पढ़ें: क्या 1300 साल पहले हुआ था दाल-बाटी चूरमा का आविष्कार? जानिए इसकी रोचक कहानी
3 क्रीम ब्रूली डेजर्ट (Creme brulee)
यह फ्रांस का पॉपुलर डेजर्ट है। इसपर क्रिस्पी कैरेमल की टॉपिंग की जाती है। देखने में यह डिश काफी साधारण सी लगती हैं, लेकिन इसकी हर बाइट में आपको बेहतरीन फ्लेवर मिलेगा। इस डेजर्ट को अंडे की जर्दी, क्रीम, चीनी और वनीला से तैयार किया जाता है। इसका ऊपरी हिस्सा ब्राउन शुगर को जलाकर बनाया जाता है। जबकि निचली परत बेहद स्मूद, मलाईदार और हल्के वनीला फ्लेवर से बनी होती है। फ्रांस के अलावा यह दुनियाभर में पसंद की जाती है।
4 डेन टैट डेजर्ट (Dan Tat)
इस डेजर्ट का नाम जितना यूनिक है। उससे कहीं ज्यादा यह देखने में सुंदर लगता है। यह हांगकांग की फेमस मिठाई है। इस स्वीट डिश का बाहरी हिस्सा परतदार होता है। जनकी अंदर की ओर इसमें स्मूद एग क्रीमी कस्टर्ड भरा जाता है। ऐसे में इसका स्वाद खाने में सॉफ्ट और क्रंची लगता है। इसका डेजर्ट का आकार गोल और छोटा होता है। Dan Tat सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि चाइनीज़ बेकरी संस्कृति का एक खास हिस्सा है।
ये भी पढ़ें: Most Dangerous Mushroom: ये हैं दुनिया के सबसे जहरीले मशरूम, इनका सेवन हो सकता है जानलेवा साबित
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों