रोजाना किचन में कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जो टूटती नहीं हैं और आराम से इस्तेमाल कर ली जाती हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए कोशिश करें इन चीजों को वक्त पर बदलते रहें, ताकि आपकी हेल्थ पर भी कोई असर ना हो और काम भी होता रहे जैसे किचन की तौलिया, चूल्हे की जाली या चॉपिंग बोर्ड आदि।
ये सारी चीजें ऐसी हैं जिनका इस्तेमाल काफी किया जाता है तो बीमारियां बढ़ जाती हैं। इसलिए वक्त रहते आप इसे बदल लें और नई चीजें इस्तेमाल करने की कोशिश करें। तो आइए इस लेख में इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
प्लास्टिक के बर्तन या सामान
अगर आप प्लास्टिक के बर्तन या कोई दूसरा सामान इस्तेमाल करते हैं, तो हर 6 महीने में इसे बदलें। बार-बार इस्तेमाल करने से इनमें छोटे-छोटे दरारें आ सकती हैं, जो बैक्टीरिया को बढ़ावा देती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-किचन का काम आसान बनाएंगे ये टिप्स एंड ट्रिक्स
इसके अलावा, गर्म खाना रखने से प्लास्टिक में मौजूद केमिकल्स खाने में मिल सकते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। कोशिश करें कि हर 6-12 महीने में प्लास्टिक के कंटेनर बदलें या कांच और स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करें।
किचन टॉवल और नैपकिन
किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीज टॉवल है। इसलिए यह बहुत जल्दी गंदे भी होते हैं और इनमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। अगर इन्हें नियमित रूप से धोया न जाए तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
इन्हें हर 2-3 दिन में धोना और 6-8 महीने में बदलना जरूरी है। अगर बदल नहीं पा रहे हैं, तो धोने का तरीका बदलें, यकीनन आपको फायदा होगा।
किचन के चाकू बदलें
किचन में चाकू का इस्तेमाल किया जाता है। हर चीज काटने और छीलने के लिए... चाकू के बिना रसोई अधूरी लगती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके किचन चाकू को भी समय-समय पर बदलना जरूरी होता है?
गलत चाकू का इस्तेमाल या पुराना और कुंद हो चुका चाकू सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर आपका चाकू कुंद हो गया है, उसे बार-बार तेज करने के बाद भी वह सही से नहीं कट रहा है, तो इसे बदलने का समय आ गया है।
नॉन-स्टिक कुकवेयर
आजकल नॉन-स्टिक कुकवेयर लगभग हर किचन का हिस्सा बन चुका है। कम तेल में हेल्दी खाना पकाने के लिए इन बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नॉन-स्टिक कुकवेयर को समय-समय पर बदलना बहुत जरूरी है? अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल और देखभाल न की जाए, तो यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
कटिंग बोर्ड
कटिंग बोर्ड किचन का एक जरूरी हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल सब्जी, फल, मीट और ब्रेड काटने के लिए किया जाता है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि कटिंग बोर्ड को भी समय-समय पर बदलना जरूरी होता है?
अगर सही कटिंग बोर्ड न चुना जाए या उसकी ठीक से देखभाल न की जाए, तो यह बैक्टीरिया का अड्डा बन सकता है और सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
स्टील की छलनी और स्ट्रेनर
छलनी और स्ट्रेनर किचन के ऐसे टूल्स हैं, जिनका इस्तेमाल आटा छानने, चाय छानने, दाल या पास्ता का पानी छानने और कई अन्य कामों में किया जाता है। स्टील की छलनी और स्ट्रेनर लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं, लेकिन इन्हें भी समय-समय पर बदलना जरूरी होता है। साथ ही, इस बात पर भी ध्यान देंअगर छलनी गीली है, तो इसे तुरंत साफ कर लें।
इसे जरूर पढ़ें-आपकी ये सात आदतें किचन को हमेशा बनाए रखता है नया जैसा
इन चीजों को भी बदलें
- अगर आपने किचन कैबिनेट को प्लास्टिक या पेपर से कवर कर रखा है, तो हर हफ्ते साफ करें। वहीं, हरदो महीने में इसे बदलने की कोशिश करें, वरना इसमें बैक्टीरिया पनपने लग जाएंगे।मसाले और आटा के बर्तन को भी बदलने रहना चाहिए। अगर वो प्लास्टिक के हैं तो कोशिश करें हर 6 महीने में दूसरा खरीद लें।
- अगर आप लंबे समय तक किचन स्टोरेज जार को बिना बदले इस्तेमाल करते हैं, तो उनमें बदबू और नमी आ सकती है। प्लास्टिक के जार की जगह कांच या स्टील के जार का इस्तेमाल करें।
- अगर तेल ज्यादा दिनों तक रखा जाए तो इसमें फ्री रेडिकल्स बनने लगते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। घी और तेल को 3-6 महीने के भीतर खत्म करें और स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें।
किचन में स्वच्छता बनाए रखना और समय-समय पर जरूरी चीजें बदलते रहना बहुत जरूरी है। इससे न केवल आपकी सेहत बनी रहेगी बल्कि खाने की गुणवत्ता भी अच्छी बनी रहेगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों