किचन का काम आसान बनाएंगे ये टिप्स एंड ट्रिक्स

कई बार किचन का काम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और काम करने की वजह से हमें थकावट भी हो जाती है, खासकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं को। हमें अंदाजा भी नहीं होता कि वो अपना कितना समय किचन में बताती हैं। हर रोज सबके लिए नाश्ता बनाना, खाना बनाना, टिफिन पैक करना या फिर रात को ऑफिस से आने के बाद डिनर बनाना। इसलिए जरूरी है कि आप छोटे-मोटे कामों के लिए हैक्स की मदद लें क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपका काम झटपट हो जाएगा, आइए जानते हैं।
अदरक छीलने के लिए चम्मच का करें इस्तेमाल
अदरक और लहसुन दोनों ही सब्जी के लिए मुख्य इंग्रेडिएंट्स माने जाते हैं। इन दोनों इंग्रेडिएंट्स के बिना ज्यादातर लोगों का खाना अधूरा रहता है। कई लोग अदरक और लहसुन का पेस्टघर पर ही तैयार करके रख लेते हैं। मगर कुछ लोग साबुत अदरक का इस्तेमाल करते हैं जिसे छीलने में काफी वक्त लगता है, लेकिन इस बार चम्मच से अदरक के छिलके उतार लें और अपने समय की बचत करें।
कैसे करें?
- सबसे पहले अदरक को धोकर साफ कर लें।
- फिर एक चम्मच की मदद से अदरक को खुरचें।
- बस आपकी अदरक बिल्कुल साफ हो जाएगी।
इसे ज़रूर पढ़ें-बारीक-बारीक कटेगा अदरक, अगर अपनाएंगी ये ट्रिक
खाना बनाने से पहले रेसिपी जान लें
हम रोज कुछ न कुछ नया बनाने की कोशिश करते हैं और इंटरनेट पर रेसिपीज तलाशते हैं। मगर कुछ रेसिपीज ऐसी भी होती हैं जिसे बनाने में काफी वक्त लग जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप पहले रेसिपी पूरी पढ़ लें और इसके बाद ही बनाना शुरू करें। ऐसा करने से बार-बार आपको रेसिपी पढ़ने की जरूरत नहीं होगी। (वर्किंग वुमन के लिए कुकिंग टिप्स)
न्यूजपेपर से तेज करें चाकू की धार
किचन में चाकू का इस्तेमालतो होता ही है। इसके बिना कोई काम कर पाना मुश्किल हो जाता है। कमचाकू की धार से सब्जियां और फलों को काटना या किचन का कोई और काम करना मुश्किल हो जाता है। मगर कई बार चाकू की धार कम हो जाती है और काम करने में वक्त लगता है, लेकिन आप घर पर ही न्यूजपेपर की मदद से चाकू पर धार लगा सकती हैं, कैसे? आइए जानते हैं।
कैसे लगाएं धार?
- सबसे पहले एक अखबार लें।
- फिर पेपर पर चाकू रखें।
- ऐसा करने के बाद पेपर को चाकू पर धीरे-धीरे घिसें।
- इसके बाद चाकू साफ करें और धोकर इस्तेमाल करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-किचन का काम करने में होती है थकान तो ये 10 हैक्स दिलाएंगे आराम
एक साथ सब्जी काटकर रख लें
कई बार सब्जी काटने में काफी वक्त लग जाता है और दूसरा काम करने में देर हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आप पूरे हफ्ते की सब्जी काटकर फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से न सिर्फ आपका समय बचेगा बल्कि आपको आसानी भी हो जाएगी, जिसे आप जल्दबाजी में कभी भी बना सकती हैं।
हम इसी तरह आसान कुकिंग टिप्स आपके लिए लाते रहेंगे और आपको कोई और टिप पता है, तो हमें नीचे कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।