Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    घर पर मछली बनाने से पहले जान लें उसे साफ करने का सही तरीका 

    अगर आप घर पर मछली बना रही हैं लेकिन आपको उसे धोने का सही तरीका नहीं पता है, तो इस लेख में बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं।   
    author-profile
    Updated at - 2021-12-31,11:16 IST
    Next
    Article
    how to wash fish before cooking in hindi

    सेहत को हेल्दी बनाएं रखने के लिए ज़रूरी है समय-समय पर पोषक तत्वों का सेवन करते रहना। इसके लिए कई फलों और सब्जियों, मांसाहारी खाद्य पदार्थों का सेवन सही माना जाता है। लेकिन मांसाहारी खाद्य पदार्थों में मछली हेल्थ के लिए बेस्ट खाद्य पदार्थ है। इसके सेवन से कई बीमारियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। मछली में मौजूद प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व दिमागी क्षमता को भी कमज़ोर होने से बचाती है। लेकिन कई महिलाएं मछली बनाना पसंद नहीं करती हैं क्योंकि इसमें से बदबू आती है। 

    इसके अलावा, बहुत- सी महिलाओं को मछली धोना सबसे मुश्किल काम लगता है। इसलिए वह मछली को अच्छी तरह से धो नहीं पाती हैं और जल्दी में ऐसी ही पका लेती हैं। जिसकी वजह से मछली बनाने के बाद उसमें से स्मेल आने लगती है। अगर आपको भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आज हम आपके साथ मछली को धोने के कुछ आसान टिप्स साझा कर रहे हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं।

    हाथों को धोएं

    how to wash fish at home

    मछली धोने के लिए सबसे जरूरी स्टेप है कि आप सबसे पहले अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक अच्छी तरह से धो लें। क्योंकि अगर आपके हाथों में पहले से ही कोई बैक्टीरिया लगे हुए हैं, तो वह आपके मछली में भी लग सकते हैं। इसलिए मछली को धोने से पहले या काटने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोएं और बैक्टीरिया को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ट्रांसफर होने से रोकें। 

    मछली के करें टुकड़ें

    Fish wash

    जब आप अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें फिर आप मछली को अच्छी तरह से साफ करें। क्योंकि मछली में कई तरह की अनावयशक चीजें होती हैं, जिसे नहीं खाना चाहिए। इसलिए अगर आपकी मछली का सिर, आंख या फिर इसकी खाल यानि स्किन को साफ कर लें। आप चाहें तो मछली बाहर से भी साफ करवा सकते हैं और इसके छोटे टुकड़े करवा लें। वहीं, अगर आप घर में मछली कट कर रहीं हैं, तो मछली के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। 

    इसे ज़रूर पढ़ें-मछली की बदबू को बर्तन से कुछ इस तरह आसानी से हटाएं

    हल्दी और नमक वाले पानी का करें इस्तेमाल 

    मछली को बैक्टीरिया फ्री बनने के लिए जरूरी है कि आप मछली को बनाने से पहले सिरके वाले पानी में डाल दें या फिर हल्दी और नमक लगाकर रख दें। (हेल्दी स्किन के लिए जानिए हल्दी के 5 फायदे) ऐसा करने से मछली में लगे बैक्टीरिया दूर हो जाएंगे और उसमें से बदबू भी नहीं आएगी। इसलिए आप 10 से 15 मिनट के लिए मछली को सिरके वाले पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और बना लें। 

    गर्म पानी का करें प्रयोग 

    Wash hand

    मछली को काटने के कुछ देर बाद ही इसमें से बदबू आने लग जाती है। इसलिए आप मछली को बनाने से पहले गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें। ताकि मछली में मौजूद कीटनाशक का असर खत्म हो जाए। इसके लिए, आप हल्का सा पानी गुनगुना करें और इसमें मछली को डाल दें और धो लें। (सुबह खाली पेट पीएंगी गुनगुना पानी तो मिलेंगे ये 3 फायदे) बेहतर होगा कि आप यह टिप्स मछली को हल्दी के पानी में धोने के बाद अपनाएं। 

    Recommended Video

    मछली धोने का तरीका 

    how to wash fish step by step

    • मछली को वॉश करने के लिए एक बर्तन में थोड़ा पानी लें और उसमें एक टीस्पून बेकिंग सोडा या नींबू डाल दें। 
    • इस पानी में मछली को डुबोकर 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद मछली को सादे पानी से धोएं और निचोड़ कर रख दें। 
    • अब बारी आती है मछली को काटने की आप मछली को जैसा चाहे वैसा काट लें। साथ ही, मछली को काटने के बाद आप अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें। 
    • मछली को काटने के बाद आप उसे कुछ देर के लिए गर्म पानी में डुबोकर रख दें। ताकि मछली में मौजूद सारे खून के कीटनाशक आसानी से निकल जाएं। 
    • अब मछली को साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें। बस आपका मछली पकने के लिए तैयार है। 

    इन आसान टिप्स को अपनाने के बाद आपकी मछली बनाने के करने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। अब इसमें किसी भी तरह के केमिकल, बैक्टीरिया और वायरस होने का भी डर नहीं रहेगा। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

    Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)

     

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi