Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:51 PM IST

Store Hacks: आंवला को फ्रेश बनाए रखने के लिए इस तरह करें स्टोर

इन आसान तरीके से आप भी आंवला को फ्रेश बनाए रखने के लिए और लम्बे समय तक स्टोर कर सकती हैं। जानिए कैसे।
Updated:- 2021-03-31, 12:38 IST
how to store amla for long tips

अगर अच्छे से ध्यान दिया जाए तो किचन के कई सामानों को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने के लिए स्टोर किया जा सकता है। खासतौर पर खाने-पीने के सामान को नियम अनुसार स्टोर किया जाता है, तो कई महीनों क्या कई वर्षों तक खाने में उसका उपयोग किया जा सकता है। अच्छे तरीके से स्टोर करके रखा जाता है, तो जल्दी ख़राब भी नहीं होते है। इन्हीं खाद्य पदार्थ में एक है आंवला।

साल के कुछ ही महीनों में आंवला बाज़ार में मिलते हैं। लेकिन, स्टोर हैक्स के बारे में किसी को जानकारी नहीं होने के कारण इसे कोई स्टोर नहीं करता है। अगर आंवला को एक से दो तरीकों से स्टोर किया जाए तो इसे लंबे समय तक आप स्टोर कर सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप लंबे समय के लिए आंवला को स्टोर कर सकती हैं। आप इन हैक्स को अपनाकर आंवला को आसानी से फ्रेश बनाए रख सकती हैं। तो चलिए जानते हैं।

नामक का इस्तेमाल

how to store amla for long inside

पहले बीज निकाले। बीज निकालने के बाद आप इसमें हल्का सदा नमक या फिर काला नमक ऊपर से डालकर अच्छे से मिला लीजिये। नमक मिलाने के बाद आंवला को किसी सूती कपड़े में बांध लीजिये। सूती कपड़े में बांधने के बाद आप एक से दो दिन के लिए इसे धूप में सूखने के लिए रख दीजिये। जब लगे कि आंवले में मौजदू नमी या गीलापन दूर हो गया तो आप इसे किसी एयर टाइट डिब्बे से बंद करके फ्रिज में रख दीजिये।

इसे भी पढ़ें:समर्स में घीया को बनाना है डाइट का हिस्सा तो इन पांच तरीकों का लें सहारा

उबालकर भी कर सकती हैं स्टोर

how to store amla for long inside

आंवला को स्टोर करने के लिए आप उबालकर भी स्टोर कर सकती हैं। इसके लिए आप आंवला से पहले बीज को बाहर कर लीजिये। बीज निकलाने के बाद पानी में आंवला को उबाल लीजिये। उबालने के बाद इसे धूप में एक से दो दिन अच्छे से सुखाएं। सूखने के बाद आप इसे किसी एयर टाइट डिब्बे से बंद करके रख दीजिये। इससे आंवला को आप लम्बे समय तक स्टोर कर इस्तेमाल में ला सकती हैं।(पनीर को इस तरह करें स्‍टोर)

बिना बीज निकले करें स्टोर

how to store amla for long inside

आंवला को लम्बे समय तक स्टोर करने के लिए आप हल्दी और सिरके का भी मदद ले सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक एयर टाइट डिब्बा लीजिये। अब इस डिब्बे में पानी, नमक, हल्दी और सिरके को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। इधर आप आंवला में से बिना बीज निकाले हल्का-हल्का काट लीजिये। काटने के बाद डिब्बे में डालें और कुछ देर के लिए धूप में रख दीजिये। धूप में रखने के बाद आप इसे फ्रिज में रख दीजिये। इस तरह स्टोर करके आप आंवला को लम्बे समय के लिए उपयोग में ला सकती हैं।(एलोवेरा की पत्तियों को करें स्टोर)

इसे भी पढ़ें:कटे हुए कच्चे केले और बैंगन जल्दी नहीं होंगे काले, अपनाएं ये तरीका

विटामिन-सी का करें इस्तेमाल

how to store amla for long inside

वैसे तो लंवाला खुद ही विटामिन-सी है। लेकिन, इसे स्टोर करने के लिए आप आंवला को हल्का-हल्का काट लीजिये और इसे किसी एयर टाइट डिब्बा में रख दीजिये। डिब्बा में रखने के बाद आप इसके ऊपर से नींबू का पाउडर या संतरे के पाउडर आदि को डालकर एक बार अच्छे से मिला लीजिये। मिलाने के बाद डिब्बे को अच्छे से बंद करके फ्रिज में रख दीजिये। इस हैक्स की मदद से भी आप आंवला को लम्बे समय के स्टोर कर सकती हैं।

इसके अलवा आप आंवला का चूर्ण बनाकर भी लम्बे समय के लिए स्टोर कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@cdn.cdnparenting.com,www.verywellhealth.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।