लहसुन-अदरक पेस्ट को इस तरह करें स्टोर,रंग और स्वाद रहेगा एकदम फ्रेश, नहीं पड़ेगी हर दिन मिक्सी चलाने की जरूरत

How to store ginger garlic paste: भारतीय रसोई में लहसुन-अदरक का पेस्ट एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल अक्सर महिलाएं खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए करती है। छोला बनाना हो या फिर दाल में तड़का लगाना, हर दिन इसकी जरूरत पड़ती है। अब ऐसे में हर बार खाना बनाने से पहले इसे छीलना और पीसना झंझट का काम लगता है। साथ ही इसे छिलना और काम को दोगुना कर देता है। इस काम से निपटने के लिए अक्सर लोग हफ्ते में एक दिन पीसकर इसे स्टोर कर 5-6 दिन इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अगर इसे सही से स्टोर न किया जाए, तो इसका स्वाद और रंग अगले दिन ही बदल जाता है। कई बार तो इसमें से अजीब गंध भी आने लगती है। अब ऐसे में अगर तड़का लगाते वक्त इसे डाल दिया जाए, तो खाने का स्वाद बढ़ने की जगह खराब हो जाता है। इस स्थिति में न चाहते हुए भी रोजाना मिक्सी चलाना पड़ जाता है।
अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रख इससे बच सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको लहसुन-अदरक का पेस्ट स्टोर करने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे इसका न केवल स्वाद बल्कि रंग भी एकदम फ्रेश रहेगा।
लहसुन और अदरक का कैसे बनाएं पेस्ट?

- अदरक और लहसुन को धोकर अच्छी तरह से सुखा लें।
- अब इन्हें छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद एक ब्लेंडर या मिक्सर में अदरक और लहसुन के साथ डाल कर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
- अब पेस्ट को एक साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में भरें।
- इसके बाद आखिर में एक पतली तेल की परत डालें जो पेस्ट को हवा से बचाएगी।
- बाद में कंटेनर का ढक्कन अच्छी तरह से बंद करें और इसे किसी ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
इसे भी पढ़ें- 2 दिन भी नहीं हुए और करी पत्ता फ्रिज में रखने के बाद भी काला हो रहा है? इस तरह रखेंगी तो रहेगा हफ्तों तक ताजा
लहसुन-अदरक पेस्ट को हफ्ते भर के लिए कैसे करें स्टोर?
लहसुन-अदरक पेस्ट को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए स्टील के बर्तन के बजाय उसे चीनी मिट्टी के जार में रखें। साथ ही लहसुन और अदरक के अनुपात का खास ध्यान रखें।
तेल और नमक वाला जुगाड़ अपनाएं
पेस्ट को लंबे समय तक स्टोर करके रखने के लिए आप तेल और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए जब पेस्ट पीसे उस दौरान इसमें थोड़ा सा तेल और नमक डालकर मिलाएं। बता दें कि नमक प्राकृतिक प्रिजर्वेटिव है, जो पेस्ट को खराब होने से बचाता है। वहीं तेल इसके रंग और ताजगी को बनाए रखने का काम करता है।
बिना फ्रिज अदरक और लहसुन के पेस्ट को कैसे स्टोर करें?

अगर आप पेस्ट को बिना फ्रिज के स्टोर करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप पेस्ट को पीसते समय बिल्कुल भी पानी न डालें।
आखिर में थोड़ा सा विनेगर मिलाएं। ऐसा करने से उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाएगी। इसके बाद आप पेस्ट को एक हफ्ते तक स्टोर करके रख सकती हैं।
अदरक-लहसुन का पेस्ट कितने दिन तक स्टोर करने पर फ्रेश वाला स्वाद देता है?
अगर आप लहसुन और अदरक पेस्ट को बिना फ्रिज के स्टोर कर रहे हैं और उसमें तेल की मोटी परत या सिरका मिलाते हैं, तो यह 3 से 5 दिन तक फ्रेश रह सकता है। हालांकि, इसमें फ्रिज वाले पेस्ट जैसी ताजगी नहीं होगी और यह जल्दी ही अपना स्वाद और महक खोने लगेगा।अगर आप फ्रिज में स्टोर करती है, तो 1 से 2 हफ्ते तक इसमें से एकदम फ्रेश स्वाद और रंग बरकरार रहेगा।
इसे भी पढ़ें- जल्दी खराब हो जाता है लहसुन-अदरक का पेस्ट? शेफ पंकज भदौरिया की इस ट्रिक्स से ऐसे करें स्टोर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
- क्या बिना फ्रिज अदरक-लहसुन पेस्ट को स्टोर कर सकते हैं?
- हां, बिना फ्रिज के अदरक-लहसुन पेस्ट को स्टोर कर सकते हैं।
- 1 हफ्ते तक लहसुन-अदरक पेस्ट को स्टोर करने के लिए क्या करें?
- 1 हफ्ते तक लहसुन-अदरक पेस्ट को स्टोर करने के लिए पानी की जगह तेल डालकर इसे पीसें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
