मानसून में किचन की अलमारी से आने वाली बदबू को दूर करने के टिप्स

भारतीय लोग मानसून को बहुत पसंद करते हैं, क्योंकि इस मौसम में लोग घूमने से लेकर चटपटा खाने-पीने का आनंद उठाते रहते हैं। लेकिन इस मौसम में घर में कई समस्याएं भी होने लगती हैं। जैसे-पानी से खिड़की फूल जाना, दीमक लगाना, घर में चीटियों को आना आदि। हालांकि, इन सभी समस्याओं को कई लोग हल भी कर लेते हैं। लेकिन किचन की अलमारी से आने की बदबू से हर कोई परेशान रहता है। हवा में नमी होने के कारण बरसात में यह समस्या होती रहती है। ऐसे में किचन की अलमारी ऊपर के हिस्से में है और वहां से बार-बार आने वाली बदबू से आप परेशान हैं तो फिर उस बदबू को आप आसानी से दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
कपूर का करें उपयोग
किचन की अलमारी से आने वाली गंदी से गंदी बदबू को दूर करने के लिए आप कपूर को इस्तेमाल कर सकते हैं। मानसून में आने वाली सीलन की बदबू से लेकर कीड़ों को भगाने के लिए कपूर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले कपूर को एक से दो भाग में तोड़ लें।
- अब इसे पेपर में लपेटकर अलमारी के हर कोने में रख दें।
- इसी तरह आप नैफ्थलीन की गोली को भी क्रश करके पेपर में लपेट दीजिए और अलमारी के कोने में रख दें।
- इससे मानसून के मौसम में किचन की अलमारी से आने वाली बदबू दूर हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें:बैचलर्स के बड़े काम आएंगे ये किचन अप्लायंसेस, आपने आजमाकर देखे क्या?
एसेंशियल ऑयल का करें इस्तेमाल
घर के अन्य हिस्सों से बदबू को दूर करने के लिए आप एक बार नहीं बल्कि कई बार एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन अब आपको किचन की अलमारी से बरसाती बदबू को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए घर में मौजूद किसी एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए आप लैवेंडर ऑयल को कॉटन में अच्छे से भिगोकर किचन अलमारी के सभी कोनों में रख दें।
- इस प्रक्रिया को पूरे मानसून में करें। इससे कभी भी गंदी बदबू नहीं आएगी।
बेकिंग सोडा का करें उपयोग
घर की बदबू को दूर करने से लेकर किचन की अलमारी से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए भी आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से सिर्फ बदबू ही नहीं बल्कि किचन में लगाने वाले बरसाती कीड़े भी दूर भाग जाएंगे। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक लीटर पानी में 1-2 चम्मच बेकिंग सोडाको डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर किचन की अलमारी में अच्छे से छिड़काव कर दें।
- इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो से तीन बार ज़रूर करें। इससे बदबू की परेशानी दूर हो जाएगी।
- नोट: बेकिंग सोडा के अलावा आप सरीके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Cooking Tips: खीरे के छिलके बेकार समझकर फेंके नहीं, बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपीज
सुगंधित फूलों का करें इस्तेमाल
लिविंग रूम और बेडरूम से लेकर किचन से बदबू को दूर करने के लिए सबसे सरल उपाय है सुगंधित फूलों का इस्तेमाल करना। इसके लिए आप फूल किचन की अलमारी में रख सकते हैं या फिर फूल का पेस्ट बनाकर भी अलमारी में रख सकते हैं। आप मोगरा, चमेली, गुलाब और रजनीगंधा आदि फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.pinimg,imimg.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।