
कंबल और रजाई निकालने का समय आ गया है, क्योंकि अब सुबह-शाम ठंड होने लगी है। अगर आप अभी अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखेंगे, तो अक्सर सर्दियों की शुरुआत में लोग बीमार हो जाते हैं। हालांकि, कंबल और रजाई तुरंत अलमारी या बेड से निकालकर ओढ़ना लोगों को अच्छा नहीं लगता। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई महीनों तक कंबल बंद मोड़कर एक ऐसी जगह रखे जाते हैं जहां हवा पानी नहीं लगता। ऐसे में जब आप इसे कई महीनों के बाद निकालेंगी, तो इसमें से अजीब सी बदबू आने लगती है। कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें कंबल रजाई को धूप देने का भी मौका नहीं मिलता। अगर आप भी कुछ ऐसे हैक्स खोज रही हैं, जिसमें कंबल-रजाई की अजीब बदबू भी खत्म हो जाए और आपको धूप में भी न डालना पड़े, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
अगर आप धूप में नहीं डाल पा रही हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको कंबल और रजाई को घर में किसी भी जगह पर फैला कर रखना है। आप इसे दरवाजे पर भी लटका कर रख सकती हैं। इससे कंबल और रजाई में बसी गंध कम हो जाती है। आप अगर 2 दिन से 3 दिन ऐसे ही घर में कंबल को फैला कर रखेंगी, तो बदबू से आराम मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: नींबू ही नहीं, किचन में मौजूद इस सब्जी से भी कर सकती हैं रजाई की सफाई...दाग और बदबू होगी दूर

धूप में डालने का समय नहीं मिल पा रहा है, तो आप रजाई और कंबल के बीच में नीम की पत्तियां डालकर रख सकती हैं। इससे बंद रखने की वजह से कंबल और रजाई के बैक्टीरिया भी खत्म हो जाएंगे और अजीब सी बदबू भी गायब हो जाएगी। यह कंबल और रजाई को फ्रेश रखने का सबसे अच्छा तरीका है। एसेंशियल ऑयल भी काम आ सकता है।
इसे भी पढ़ें: बक्से में बंद गद्दे और कंबल से आने लगी है तेज बदबू, तो सर्दी आने से पहले इन तरीकों से करें दूर
अजीब सी बदबू जरूरी नहीं है कि केवल धूप में रखने से ही दूर होगी। आप हेयर ड्रायर या ब्लोअर की मदद से भी इससे छुटकारा पा सकती हैं। आप गर्म हेयर ड्रायर या ब्लोअर की मदद से कंबल और रजाई को हवा दें, अगर आप 3 से 4 दिन इस प्रक्रिया को रोज फॉलो करती हैं, तो अजीब सी बदबू से राहत मिल जाएगी। यह बैक्टीरिया और फंगस दूर करने का तरीका है।

अगर आप कंबल या रजाई में फैब्रिक फ्रेशनर या स्प्रे का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसे मोड़ कर न रखें। स्प्रे मारने के बाद इसे फैला कर रखें, इससे अजीब बदबू भी दूर होगी और फ्रेशनर भी कंबल में ज्यादा महसूस नहीं होगा।
इसके अलावा आप आयरन स्टीम या सिरके वाले पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।