What To Do If There is Too Much Oil in Food: इंडियन खाने में तेल मसालों का इस्तेमाल खूब किया जाता है। सब्जियां भी हमारे यहां दो तरीकों से बनाई जाती हैं। एक होती है ग्रेवी वाली सब्जी और दूसरी सूखी सब्जी। अक्सर खाना बनाते हुए, अनुमान बिगड़ ही जाता है। कभी नमक तो कभी तेल ज्यादा हो जाता है। खाने में ज्यादा तेल पड़ जाए, तो घरवाले उसे खाने में मुंह बनाने लगते हैं। ऐसी सब्जी में तेल अलग ही तैर रहा होता है।
सब्जी में ज्यादा तेल का इस्तेमाल स्वाद और सेहत दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। खुद भी घरवालों को ज्यादा तेल वाली सब्जी खिलाने का मन नहीं करता। अगर आप भी इसी मुश्किल का हल ढूंढ रही हैं, तो आपको सोशल मीडिया पर वायरल एक हैक को जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानें, सब्जी में तेल ज्यादा हो जाए, तो क्या करें? सब्जी से तेल कैसे निकाले?
यह भी देखें-Kitchen Tips: ज्यादा तेल की वजह से बिगड़ जाए खाने का स्वाद ,तो इन टिप्स से बढ़ाएं सब्जी का जायका
फ्रीजर वाली ट्रिक दिखाएगी कमाल
इस ट्रिक के लिए आपको थोड़ा-सा सब्र दिखाना होगा। इसके लिए आपको अपनी बनी हुई, सब्जी को फ्रीजर में डालकर कम से कम आधे घंटे के लिए छोड़ना होगा। इसके बाद, आप बहुत ही आसानी से सब्जी से तेल को अलग कर सकते हैं। जैसे ही सब्जी फ्रीजर से निकलेगी, उसका तेल ऊपर जम चुका होगा। इसे आप किसी भी चम्मच या करछी की मदद से मिनटों में अलग कर सकते हैं। ये वायरल हैक काफी काम का है।
बर्फ वाली ट्रिक भी है बहुत आसान
इस ट्रिक के लिए आपको बर्फ की जरूरत होगी। इसके लिए आपको बर्फ लेनी है और उसे एक बड़े चम्मच पर रखना होगा। ध्यान रहे इस ट्रिक के लिए सब्जी गरम नहीं, बल्कि ठंडी होनी चाहिए। इसके बाद, बर्फ वाले चम्मच को सब्जी के तेल के ऊपर घुमाएं। इससे तेल जमकर चम्मच से चिपक जाएगा। इसी तरह से बार-बार चम्मच की मदद से तेल अलग करें। इसे तरह से आप कुछ ही देर में काफी सारा तेल अलग कर सकते हैं। इसके लिए ना ज्यादा सामान चाहिए और ना ही कोई झंझट।
इन तरीकों से भी कम होगा तेल
- इसके अलावा, आप सब्जी से तेल कम करने के लिए टमाटर की प्यूरी यूज कर सकते हैं। इसे डालकर पकाने से सब्जी में तेल की मात्रा बैलेंस की जा सकती है।
- आप ब्रेड वाली ट्रिक से भी एक्ट्रा ऑयल को सोंख सकते हैं। तेल पर ब्रेड को हल्के से रखें और निकाल लें। इससे तेल निकल जाएगा।
यह भी देखें- सब्जी-दाल में पड़ गया है ज्यादा तेल तो इस तरह से करें ठीक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों