नारियल की मीठी गिरी और उसका पानी पीने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। इस नारियल की गिरी का इस्तेमाल हम बहुत डिशेज को बनाने में करते हैं। पूजा-पाठ में भी नारियल और इसके शैल का यूज किया जाता है। ऐसे में नारियल के खोल से लेकर उसकी गिरी सभी चीज जरूरत की होती हैं। नारियल की गिरी ठंडी होती है। ऐसी में गर्मियों में इसका सेवन भी फायदेमंद होता है। जहां नारियल खाने में बेहद टेस्टी लगता है, लेकिन जब बात इसे निकालने की आती है तो यह बहुत मेहनत का काम करता है।
कच्चे नारियल के छिलके हटाने से लेकर उसका शेल और फिर उसमें से गिरी अलग करना बड़ा ही मुश्किल काम होता है। इसकी वजह से हम बाजार से छिला हुआ नारियल ले आते हैं, ताकि छीलने के झंझट से बचा जा सके। दरअसल, नारियल का खोल काफी सख्त होता है। ऐसे में इसको निकालने के लिए हमें किसी भारी चीज और नुकीली चीजों की सहायता लेनी पड़ती है, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि हम आपको ऐसी ट्रिक्स बताएंगे। इनकी मदद से आप बिना चाकू और मेहनत के ही नारियल से गिरी निकाल सकती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में दो ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप गिरी को सख्त खोल से बेहद ही आसानी से अलग कर सकती हैं। इसमें आपको ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ेगी।
नारियल की गिरी को खोल से कैसे अलग करें? (Coconut from shell remove hacks)
पहला तरीका
- इसके लिए आपको नारियल को साबुत फ्रीजर में करीब 15 मिनट के लिए रखना है।
- अब आपको नारियल को फ्रीजर से बाहर निकालना है।
- फिर आप नारियल को किसी भारी चीज से दो भागों में तोड़ लें।
- इसके बाद आप कोई भी नुकीली प्लेट लेकर उसको नारियल के किनारे पर गोल पूरा घुमा दें।
- इसे जमीन पर थोड़ा धीरे-धीरे पटके ऐसा करने से नारियल से गिरी पूरी तरह बाहर निकल आएगी।

दूसरा तरीका
- आपको एक बर्तन में पानी को खूब अच्छी तरह गर्म करना है।
- इसके बाद आप साबुत नारियल को गर्म पानी में डालकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ना है।
- अब आप हैमर की मदद से नारियल को तोड़ें।
- इसके बाद कोई भी नुकीला स्टील का गिलास लेकर उसकी मदद से गिरी निकालें।
- आप देखेंगी बहुत ही आसानी से गिरी निकल आएगी।

अन्य टिप्स
- इसके अलावा, आप नारियल को बीच से दो भाग में तोड़कर एक भाग को कपड़े में उल्टा करके किसी भारी चीज से मारे। थोड़ी देर में गिरी बाहर निकल आएगी।
- आप नारियल के खोल को बर्फ के ठंडे पानी में भी कुछ देर रख सकती हैं।
- नारियल की गिरी आसानी से निकालने के लिए आप नारियल के ऊपरी किनारों पर किसी भारी चीज से चारों और प्रहार करें। इसके बाद आसानी से गिरी चाकू की मदद से निकल आएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों