Wheat storage hacks in monsoon: बारिश का मौसम देखने में तो बहुत अच्छा लगता हैं, लेकिन इस मौसम में चीजों के खराब होने के डर सताने लगता है। ऐसे में हमारा काम बरसात के सीजन में ज्यादा बढ़ जाता है। दरअसल, इस मौसम में सबसे ज्यादा खाने-पीने के चीजों की देखभाल करनी पड़ती है, ताकि वो लंबे समय तक सुरक्षित बनी रहें। आपने देखा होगा किचन में रखे दाल, चावल, गेहूं जैसे अन्य अनाजों में बारिश के सीजन में सफेद कीड़े, घुन और फफूंद लगने लगती है। जिसके चलते हमें इन्हें फेंकना पड़ता है। ऐसे में हम उस चीज का यूज नहीं कर पाते और हमारा पैसा भी बर्बाद हो जाता है। कुछ अनाज ऐसे होते हैं जिनको अधिकतर घरों में सालभर के लिए स्टोर कर लिया जाता है। जिसके चलते इनकी ज्यादा देखरेख करनी पड़ती है।
जिन अनाज को लोग पूरे साल के लिए स्टोर करते हैं और जिनके खराब होने के ज्यादा चांस रहते हैं वो गेहूं और चावल है। यदि आपके घर में भी यह अनाज स्टोर है और आपको मानसून सीजन से पहले इनके खराब होने की चिंता होने लगती है, तो आज हम आपको गेहूं को घुन, कीड़े और फफूंद से बचाने की एक ट्रिक बताने जा रहे हैं। इस मामूली सी सफेद चीज को आप मानसून से पहले अपने गेहूं में डाल सकती हैं यह ट्रिक बेहद सस्ती और आसान है। आइए जान लेते हैं क्या है वो चीज और आपको किस तरह उसे गेहूं में डालना है।
गेहूं को मानसून में खराब होने से कैसे बचाएं?
मानसून का मौसम कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। ऐसे में यदि आपको गेहूं के खराब और सीलने की चिंता सताने लगी है तो आप एक चीज की मदद से इन्हें सुरक्षित रख सकती हैं। इस चीज का नाम चूना है। जी हां आप मामूली सी इस सफेद चीज की मदद से अपने गेहूं को खराब होने से बचा सकती हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि बारिश के मौसम में गेहूं के अंदर घुन और फफूंद लगने लगती है। इस दिक्कत को दूर करने में चूना आपकी मदद कर सकता है। आइए जानें कैसे आपको इसे गेहूं में डालना होगा।
पहला तरीका
- इसके लिए आपको एक बड़ा ड्रम लेना है।
- इस ड्रम में सबसे नीचे आप तले में चूने के टुकड़े फैला दें।
- इसके बाद एक अख़बार का टुकड़ा बिछाएं ताकि सभी चूने के टुकड़ें ढक जाएं।
- अब आपको पूरा ड्रम गेहूं से भर देना है।
- सबसे ऊपर की ओर अखबार बिछा दें।
- और आखिर में ड्रम का ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें।
- चूना आपके गेहूं घुन और फफूंद लगने से बचाएगा।
ये भी पढ़ें: Tips To Store Wheat: गेंहू को स्टोर करते वक्त ध्यान रखें ये 5 बातें, घुन-कीड़ों से लेकर सीलन से भी होगा बचाव
दूसरा तरीका
- इसके अलावा आप एक सूखा हुआ ड्रम लें।
- साथ ही आपके गेहूं भी धूप में सूखे हुए होने चाहिए।
- अब आपको सभी गेहूं को ड्रम में भर देना है।
- इसके बाद चूने के टुकड़ों को बराबर भागों में तोड़ लें।
- करीब 8-10 टुकड़ों को किसी पतले कपड़े में बांधे।
- अब इन पोटली को गेहूं के बीच में अलग-अलग जगहों पर दबा दें।
- आखिर में ड्रम का ढक्कन बंद कर दें।
ये भी पढ़ें: गेहूं, दाल और चावल को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए ये टिप्स अपनाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों