बारिश में नमी की वजह से सीलने लगा है नमक और चीनी? डिब्बे में डालें महज 2 रुपये की यह सफेद चीज

How to store sugar and salt in monsoon season: क्या मानसून शुरू होने के साथ आपके भी किचन में रखे चीनी और नमक सीलने लगे हैं? अगर ऐसा है तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए एक सस्ता सा जुगाड़ लेकर आए हैं। जिसको आप यदि अपने चीनी और नमक के डिब्बों में डाल देंगी तो वो बिल्कुल नहीं खराब होंगे।
kitchen hacks for monsoon

मानसून का सुहावना मौसम हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन यह मौसम हमारे लिए कई मुश्किलें भी खड़ी कर देता है। जिसके चलते हम काफी परेशान हो जाते हैं। जिसके चलते एक गृहिणी का काम भी बहुत बढ़ जाता है। बारिश में जहां मौसम में ठंडक होने लगती है तो वहीं दूसरी और खाद्य पदार्थों के खराब होने की भी चिंता बढ़ने लगती है। दरअसल, मानसून सीजन में नमी की वजह से घर की दीवारों से लेकर खाने-पीने की चीजों का भी बहुत ख्याल रखना पड़ता है। वरना नमी की वजह से चीजें बहुत जल्दी सीलने लगती हैं। ऐसे में किचन में रखी चीजों को स्टोर करने के हैक्स एक हाउसवाइफ को जरूर पता होने चाहिए। अन्यथा आपका बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है।

आपने देखा होगा बारिश के मौसम में अक्सर डिब्बों में रखी चीनी और नमक में जरा सी हवा जाते ही वो सीलने लगते हैं। नमक तो खासकर पसीजने लगता है। साथ ही, नमी चली जाने की वजह से इन चीजों का स्वाद भी खराब हो जाता है। जिसकी वजह से इनको इस्तेमाल करने का भी मन नई करता है। यदि आपके साथ ही मानसून सीजन के शुरू होने पर इस तरह की मुश्किलें बढ़ जाती हैं, तो आज हम आपको एक बढ़िया और सस्ता जुगाड़ बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप बारिश में भी नमक और चीनी को सुरक्षित रख पाएंगी। यह मामूली सी सफेद चीज डिब्बों की नमी को सोख लेगी। जिससे नमक और चीनी सीलेंगे नहीं और लंबे समय तक सही रहेंगे। आइए जान लेते हैं क्या है वो चीज और कैसे उसका यूज करना है।

चीनी और नमक को मानसून में नमी से कैसे बचाएं?

यदि आपको मानसून सीजन शुरू होने के साथ नमक और चीनी के सीलने की चिंता सताने लगी है तो आप इस लेख में बताई जा रही ट्रिक को फॉलो करके इनका बचाव कर सकती हैं।

alum uses

पहला तरीका

  • इसके लिए आपको एक फिटकरी का टुकड़ा लेना है।
  • अब आप इसको एक सूती पतले कपड़े में बांधकर पोटली बना लें।
  • इस पोटली को आप अपने चीनी और नमक के डिब्बों में डाल दें।
  • इससे आपके चीनी और नमक में न तो सीलन होगी। साथ ही चीनी के डिब्बे में चींटी भी नहीं लगेंगी।

दूसरा तरीका

  • इसके अलावा आपको चावल लेने हैं।
  • चावल को भी आपको एक सूती कपड़े की पोटली में बांध लेना है।

how to keep salt dry rainy season

  • अब इस पोटली को आप चीनी और चीनी और नमक के जार में रख दें।
  • इससे चीनी और नमक लंबे समय तक सुरक्षित बने रहेंगे।

तीसरा तरीका

  • एक और सस्ता तरीका चूना भी है।
  • आपको एक टिशू पेपर या एल्युमीनियम फॉइल का टुकड़ा लेना है।
  • इसमें आपको चूने का टुकड़ा रखकर पोटली बना लेनी है।

alum for moisture control

  • इस पोटली को आप अपने चीनी और नमक के डिब्बे में दबा दें।
  • इससे चीनी और नमक में सीलन नहीं लगेगी और चीनी में चींटी भी नहीं लगेंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • मानसून में नमक और चीनी को सीलन से कैसे बचाएं?

    मानसून सीजन में नमक और चीनी को सीलने से बचाने के लिए आप उसमें फिटकरी के टुकड़े को पोटली में बांधकर डिब्बों में रख दें।