इंटरनेट पर हर दिन कुछ नया हैक वायरल होता रहता है। यह हैक हमारे रोजमर्रा के काम को भी आसान बना देते हैं। ऐसे में हम इनको ट्राई करके जरूर देखते हैं। ताकि हम अपना किचन में घंटों का काम मिनटों में निपटा पाएं। साथ ही, इसको करने के लिए ज्यादा मेहनत भी न करनी पड़े। यह सभी स्मार्ट ट्रिक्स हाउसवाइफ के लिए काफी फायदेमंद होती है। ऐसी ही एक ट्रिक सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रही है। जिसमें लहसुन छीलने का आसान तरीका बताया जा रहा है। इस स्मार्ट हैक की मदद से आप बिना झंझट के लहसुन का छिलका हटा सकती हैं।
लहसुन का इस्तेमाल हम सब्जी, दाल आदि में तड़का लगाने से लेकर चटनी, अचार और अन्य कई डिशेज में करते हैं। थोड़ी देर लहसुन पूरी डिश को महका देती है। कई घरों में तो रोजाना हर सब्जी में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में लहसुन का छिलका उतरना एक बड़ा टास्क होता है। छिलका उतारना हर महिला को मुश्किल भरा काम लगता है। अगर आपको भी लहसुन का छिलका निकालने में दिक्कत होती है तो आज हम आपको इंटरनेट पर वायरल एक ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसको फॉलो करके आप बिना हाथ लगाए ही लहसुन का छिलका अलग कर सकती हैं। इसको करने में आपको मेहनत और समय दोनों कम लगेगा। साथ ही, इस हैक से आपकी उंगलियों में जलन और स्मेल भी नहीं होगी। आइए जान लेते हैं इसे करने का तरीका।
लहसुन से छिलका जल्दी उतारने की वायरल ट्रिक
- इसके लिए आपको लहसुन के बंच से उसकी कलियां निकाल लेनी हैं।
- अब आप थोड़ी ज्यादा सी लहसुन की कलियां एक प्लेट में रखें।
- फिर आप एक सूती कपड़ा लेकर उसमें इन लहसुन को डाल दें।
- इसके बाद आपको सभी लहसुन की कलियों पर सरसों का तेल डालना है।
- अब इस सूती कपड़े की पोटली बना लें और उसका ऊपरी सिरा पकड़ लें।
- इस पोटली को आपको किचन की स्लेब पर धीरे-धीरे पटकना है।
- आप जब थोड़ी देर बाद पोटली खोलकर देखेंगी तो सभी लहसुन के छिलके गए होंगे।
- अब आप पोटली से लहसुन को निकालकर अलग कर लें और छिलके फेंक दें।
- यह ट्रिक ज्यादा लहसुन को छीलने के काम आएगी। आप लहसुन छीलकर फ्रिज में स्टोर कर लें।
लहसुन छीलने की अन्य ट्रिक्स
- आप थोड़ी देर लहसुन को पानी में डालकर रखें और उसके बाद छीलने पर जल्दी छिलका हट जाता है।
- लहसुन को माइक्रोवेव में थोड़ी देर तेल लगाकर रखें उसके बाद छिलका हटाएं।
- अब लहसुन की कली का ऊपरी हिस्सा किचन स्लेब पर दबाएं। इससे भी छिलका आसानी से निकल जाता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों