herzindagi
garlic storage tips

Kitchen Hacks: गर्मियों में जल्दी अंकुरित हो जाता है प्याज और लहसुन, किचन में रखी इन 2 चीजों से करें सुरक्षित

How to prevent onion and garlic sprouting: गर्मियों के मौसम में आपके किचन में रखी प्याज और लहसुन बहुत जल्दी अंकुरित होने लगती होगी। ऐसे में आज हम आपको इसको अंकुरित होने से बचाने का एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं। जिसको आप भी जरूर ट्राई करें।
Updated:- 2025-05-22, 13:06 IST

अधिकतर घरों में रोजाना सब्जी और दाल में तड़का लगाने के लिए प्याज और लहसुन का इस्तेमाल होता है। यह सब्जियां आपको हर किसी के घर में देखने को मिल जाएंगी। प्याज और लहसुन का तड़का किसी भी डिश का स्वाद और महक दोनों बढ़ा देता है। वहीं इनका सेवन शरीर को कई फायदे भी पहुंचाता है। वहीं किसी भी डिश को बनाने के अलावा उसे स्टोर करने का भी तरीका आना बहुत जरूरी होता है। अन्यथा वो चीज खराब होने लगती है। ठीक इसी तरह गर्मियों के मौसम में प्याज और लहसुन के जल्दी सड़ने और अंकुरित होने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में इन दोनों चीजों को गर्मी में स्टोर करना एक बड़ा चेलेंज होता है।

दरअसल, समर सीजन में तापमान बढ़ने की वजह से प्याज और लहसुन में अंकुरण देखने को मिलता है। जिसके चलते न केवल देखकर उनको खाने का मन नहीं करता है बल्कि स्वाद भी बदल जाता है। जिसके चलते हम इन्हें फेंक देते हैं। अगर आप भी गर्मी के मौसम में इसी तरह की समस्या का सामना करती है, तो आज हम आपको एक आसान और सस्ता-सा जुगाड़ बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में हर गृहणी को पता होना चाहिए। यदि आप इस ट्रिक को फॉलो करेंगी तो आपको न तो प्याज और लहसुन को फेंकने की जरूरत पड़ेगी और न ही आपके पैसे बर्बाद होंगे। आइए फिर जान लिए हैं गर्मियों में प्याज और लहसुन को अंकुरित होने से कैसे बचाया जाए।

प्याज और लहसुन को अंकुरित होने से कैसे बचाएं? (Garlic and onion sprouting)

store onions hacks

आवश्यक सामग्री

इस्तेमाल करने का तरीका

  • आपको सबसे पहले एक बड़ी टोकरी लेनी है।
  • अब आप उसमें नीचे की तरफ अखबार बिछाएं।
  • इसके बाद आपको एक प्लेट में चाय पत्ती, सेंधा नमक को डालना है।

chai patt

  • फिर आप मिक्सी जार में फिटकरी को डालकर उसका पाउडर बना लें।
  • अब इन तीनों चीजों को मिक्स करके न्यूज़पेपर के ऊपर फैला दें।
  • इसके बाद आप प्याज और लहसुन को इसमें स्टोर करने के लिए रख सकती हैं।
  • इन तीनों चीजों का मिश्रण आपके प्याज और लहसुन को गर्मियों में अंकुरित होने से बचाएगा।

यह विडियो भी देखें

ये भी पढ़ें: Kitchen Tips: साबूदाना में नहीं लगेगी फफूंदी, लंबे समय तक स्टोर करने के तरीके जानें 

अन्य टिप्स

garlic germenation

  • इसके अलावा आप कभी भी प्याज-लहसुन को एक साथ स्टोर करके नहीं रखें।
  • हमेशा प्याज-लहसुन को किसी बड़ी टोकरी में फैला कर रखें। इससे न तो वो सड़ेंगी और ही जल्दी अंकुरित होंगी।
  • प्याज-लहसुन को स्टोर करने के लिए आप ठंडी जगह रखें। जैसे जहां एसी, कूलर आदि चलता हो।
  • यदि आप इन दोनों चीजों को न्यूजपेपर पर या उसमें लपेटकर रखेंगी तो वो अंकुरित नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: इन तरीकों से प्याज़ को लम्बे समय के लिए करें स्टोर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।