रसोई घर का सबसे खास हिस्सा होता है। ऐसे में इसकी सफाई भी जरूरी है और इसे अच्छी तरह से मेंटेन करके भी रखा जाना चाहिए। हालांकि, उमस और दिनभर यहां काम होने के कारण कई बार कोई कोना रह जाता है। तब झांग और कीड़े रसोई में अपना घर बना लेते हैं। इसी तरह कई बार किचन में लाल चींटियों की कतारें दिखने लगती हैं।
अगर ये आपके कैबिनेट्स के अंदर भी दिखने लगें, तो वो परेशानी का सबब बन जाती है। खासकर जब आप मसाले या चीनी का डिब्बा खोलें और उसमें चींटियां रेंगती मिलें।
यह अनहाइजिनिक भी होता है और इससे मसाले खराब हो सकते हैं। इन छोटी-छोटी चींटियों से छुटकारा पाने के लिए बाजार में कई स्प्रे और पाउडर मिलते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
अब ऐसे में क्या किया जाए? जवाब है बोरेक्स और पुदीना का पानी आपके काम आ सकता है। आइए पहले जानें कि ये लाल चींटियां आखिर किचन में आती क्यों हैं और इनका सफाया कैसे किया जा सकता है।
लाल चींटियां क्यों बसती हैं किचन कैबिनेट्स में?
लाल चींटियां मीठा बहुत पसंद करती हैं। अगर कैबिनेट्स में थोड़ी-सी भी चीनी, जैम, शहद या टॉफी गिर जाए और उसे अच्छे से साफ न किया जाए, तो यही उनकी बस्ती बन जाती है। इसी तरह से रसोई की गर्मी और कैबिनेट्स के अंदर की नमी उन्हें रहने के लिए परफेक्ट जगह देती है। किचन कैबिनेट्स में कई बार स्क्रू होल, कोनों की दरारें या वुड जॉइंट्स चींटियों के आने-जाने का रास्ता बन जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: आटे में लाल चीटियों ने बना लिया है घर? बस रखें यह 1 चीज और मिनटों में हो जाएंगी गायब
बोरेक्स और पुदीना चींटियों को भगाने में कैसे हेल्प करेगा?
बोरैक्स एक नेचुरल मिनरल होता है, जो कीटों के लिए जहर की तरह काम करता है। जब चींटियां इसे खा लेती हैं, तो ये उन्हें मारने का काम करता है और कुछ ही समय में पूरी कॉलोनी खत्म हो जाती है। पुदीना की तेज खुशबू चींटियों को नापसंद होती है। यह उन्हें भटकाता है और उनका सफाया करता है।
ऐसे बनाएं ये असरदार चींटी भगाने वाला मिश्रण-
आवश्यक सामग्री:
- 2 चम्मच बोरैक्स
- 4 चम्मच पिसी चीनी
- आधा कप पानी
- 10-15 पुदीने की पत्तियां या 5-6 बूंद पुदीना तेल
स्प्रे बनाने का तरीका-
- सबसे पहले पुदीना पानी तैयार करें। इसके लिए एक कप पानी में पुदीने की पत्तियां उबालें और ठंडा करके छान लें।
- अब इस पुदीना पानी में बोरैक्स और चीनी मिलाएं। एक गाढ़ा-सा घोल बनाएं और इसे रुई के फाहों में या छोटे ढक्कनों में डालें।
- इसे उन कैबिनेट्स या कोनों में रखें जहां चींटियों की आवाजाही हो। इसे आप स्प्रे भी कर सकती हैं।
- 2-3 दिन में ही आपको असर दिखने लगेगा। चींटियों की कतारें धीरे-धीरे कम हो जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: किचन में रखें हर सामान पर चीटियां जमा लेती हैं डेरा, 10 रुपये वाली इस ट्रिक से मिनटों में हों सकती हैं छूमंतर
कैबिनेट को साफ रखने के लिए करें आजमाएं ये उपाय-
- किचन कैबिनेट्स या स्लैब पर अगर मीठा कुछ गिर जाए जैसे शहद, टॉफी या चीनी, तो वह चींटियों को तुरंत आकर्षित करता है। इसलिए जरूरी है कि ऐसे सतहों को रोजाना डिटर्जेंट या सफेद सिरके मिले गुनगुने पानी से साफ किया जाए।
- चीनी, टॉफी, बिस्कुट या शहद जैसी चीजें खुली या अधखुली रखें तो उनकी खुशबू दूर तक जाती है और चींटियां उन्हें ढूंढ निकालती हैं। इन चीजों को एयरटाइट कंटेनर में रखना सबसे सुरक्षित तरीका है।
- स्पंज, कपड़ा या वाइपर हमेशा सुखा कर रखें।
- नीम, तुलसी, या तेजपत्ता जैसी सूखी पत्तियों में प्राकृतिक कीटरोधी गुण होते हैं। इन्हें कपड़ों की तरह किचन कैबिनेट्स या दाल-चावल रखने की जगहों में रखने से चींटियां अंदर नहीं आतीं।
- अगर आपको पता चल जाए कि चींटियां किसी खास दरार या दीवार के कोने से आ रही हैं, तो उस जगह को नजरअंदाज न करें।
इसके साथ-साथ अगर आप कैबिनेट्स को ड्राई और साफ रखें, तो चींटियां दोबारा वहां घर नहीं बना पाएंगी। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों