गैस सिलेंडर का इस्तेमाल आज हर घर में आम हो गया है। इसलिए यह हमारी रसोई का जरूरी हिस्सा है। हालांकि, इसके साथ सावधानी न बरतने पर खतरनाक गैस लीक की समस्या हो सकती है, जो आगजनी या विस्फोट का कारण बन सकती है।
इसलिए गैस सिलेंडर और स्टोव का इस्तेमाल करते समय हमें कुछ बेहद जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस लेख में हम गैस लीक से बचने के लिए किन गलतियों से बचना चाहिए। साथ ही, आइए इस लेख में विस्तार से हमें किन सावधानियों को अपनाना चाहिए।
गैस चालू होने के बाद स्टोव को तुरंत बंद न करना
अगर आपने गैस जलाने के बाद चूल्हे को चालू कर दिया है, लेकिन उसे तुरंत बंद नहीं किया है। यह गैस के लीक होने की वजह बन सकता है। कई बार ऐसा होता है कि जब हम स्टोव चालू करते हैं, तो गैस जलने में कुछ समय लगता है।
इसकी वजह सेगैस लीक होनेलगती है। अगर गैस को जलने में देरी हो रही है, तो स्टोव को तुरंत बंद करें और चेक करें कि कहीं गैस लीक तो नहीं हो रही।
इसे जरूर पढ़ें-भारतीय रसोड़े का श्रृंगार हैं ये बेस्ट Gas Stove Brands, 3 बनर्र के चलते बनता है झटपट खाना
टिप्स
- गैस जलाने के बाद स्टोव को तुरंत ध्यान से देखना चाहिए।
- अगर चूल्हा ठीक से नहीं जल रहा हो, तो गैस बंद करें।
रसोई में वेंटिलेशन का ध्यान न रखना
गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते वक्त रसोई का वेंटिलेशन बहुत जरूरी है। जब भी गैस लीक होती है, उसकी बदबू तुरंत फैल जाती है। अगर रसोई में अच्छा वेंटिलेशन नहीं है, तो यह पूरे रसोई में गैस को बढ़ा सकता है, जो हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
टिप्स
- रसोई में हमेशा वेंटिलेशन के लिए एक खिड़की या वेंटिलेटर खुला रखें।
- अगर आपको गैस की बदबू महसूस हो, तो फोरन खिड़कियां और दरवाजे खोल दें।
गैस के पाइप को नियमित रूप से चेक न करना
गैस सिलेंडर से स्टोव तक गैस पहुंचाने के लिए जो पाइप इस्तेमाल होता है, वह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। कई बार गैस पाइप में छोटे छेद या लीकेज हो सकते हैं, जो धीरे-धीरे गैस लीक की वजह बन सकते हैं। अगर पाइप की नियमित जांच नहीं की जाती, तो यह खतरनाक हो सकता है।
टिप्स
- गैस पाइप की महीने में कम से कम एक बार जांच करें।
- अगर पाइप में किसी भी तरह की दरार या छेद दिखे, तो उसे तुरंत बदलें।
गैस सिलेंडर के रेगुलेटर को ढीला छोड़ देना
गैस सिलेंडर का रेगुलेटर एक बहुत ही जरूरी हिस्सा होता है, जो गैस के फ्लो को नियंत्रित करता है। अगर रेगुलेटर ठीक से नहीं बंद किया गया है, तो गैस लीक हो सकती है।
टिप्स
- हर बार खाना बनाने के बाद गैस का रेगुलेटर ठीक से बंद करें।
- अगर रेगुलेटर में कोई समस्या हो, तो तुरंत उसे बदलें।
गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट को हमेशा चेक करें
गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट चेक करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि एक्सपायरी सिलेंडर का इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है। सिलेंडर पर एक कोड लिखा होता है, जिसमें तीन वर्ड और एक नंबर लिखा होता है। यह कोड गैस सिलेंडर की शुरुआती तारीख होती है और इसका इस्तेमाल की अंतिम तारीख को बताता है।
इसे जरूर पढ़ें-इस 1 घोल से मिनटों में चमकेगी गैस स्टोव बर्नर की जाली, इस तरह से आजमाएं नुस्खा
यू्ं करें एक्सपायरी डेट चेंज?
अगर आपके सिलेंडर पर लिखा कोड- B23 लिखा है, तो इसे ऐसे समझें।
- B का मतलब है साल का दूसरा तिमाही (अप्रैल-जून)
- 23 का मतलब है साल 2023।
इसका अर्थ है कि यह सिलेंडर जून 2023 तक सेफ है। इस कोड को चेक करके आप जान सकते हैं कि आपका सिलेंडर कब तक इस्तेमाल किया जा सकता है।अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों