सिंक के खराब पाइप समेत घर की इन परेशानियों को मिनटों में दूर कर सकता है गर्म पानी, जानें आसान हैक्स

Hot Water Hacks for House: घर के कामों को करने के लिए आपको मार्केट से महंगे-महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है। आप बहुत सारे कामों को आप सिर्फ और सिर्फ गर्म पानी की मदद से निपटा सकते हैं। सफाई के साथ-साथ खराब सिंक और बदबू आदी को भी गर्म पानी की मदद से दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे गर्म पानी आपके काम को आसान बना सकता है।
गर्म पानी से ठीक करें सिंक
सिंक में अटकी गंदगी को साफ करने का सबसे आसान तरीका है कि आप उसे गर्म पानी को ठीक कर सकते हैं। उबलता हुआ पानी सिंक में धीरे-धीरे डालने से आपका पूरा सिंक साफ हो जाएगा। इससे ना सिर्फ अटका हुआ सिंक साफ होगा, बल्कि सिंक से आने वाली बदबू दूर हो जाएगी।
गुनगुने पानी से साफ करें घर
घर में मौजूद धूल-मिट्टी को गुनगुने पानी को आसानी से साफ किया जा सकता है। अक्सर फर्श और दरवाजों पर कुछ ऐसी चीजों के दाग लग जाते हैं, जो आसानी से साफ नहीं होते हैं। इन दागों को आप गुनगुने पानी से आसानी से साफ कर सकते हैं।
गर्म पानी से बनाएं क्लीनर
गर्म पानी से घर की सफाई के लिए क्लीनर भी बनाया जा सकता है। गर्म पानी में बेकिंग सोडा डालने से काफी अच्छा क्लीनर तैयार होता है, जिसे इस्तेमाल करके घर के सारे हिस्सों को चमकाया जा सकता है।
गर्म पानी से दूर करें बदबू
इन सभी टिप्स के साथ-साथ आप गर्म पानी की मदद से बाथरूम और सिकं से आने वाली बदबू को भी दूर कर सकते हैं। बहुत बार बाथरूम से बदबू आती, जिसे गर्म पानी से साफ करके साफ किया जा सकता है। आपको बस पानी में थोड़ा सा बोरेक्स पाउडर मिलाना होगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।