Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:41 PM IST

एल्यूमिनियम फॉयल में लपेटा खाना होता है जहर समान, भूल कर भी ना करें इसमें लंच पैक

अगर आप भी एल्यूमिनियम फॉयल में लपेट कर लंच ले जाती हैं तो सतर्क हो जाएं। क्योंकि इसमें लपेटा खाना जहर के समान हो जाता है जिससे अल्जाइमर और डिमेंशिया की समस्या हो सकती है। 
Updated:- 2018-06-21, 18:40 IST
aluminium foil main

आधुनिकीकरण के इस दौर में हर चीज फैशनेबल हो गई है। अब लोग केवल कपड़े ही फैशन और स्टाइल के लिए नहीं पहनते हैं। बल्कि खान-पान भी वे स्टाइल में करते हैं और रहन-सहन भी अब लोगों का काफी फैशनेबल हो गया है। जिसका असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। लड़कियां और बच्चे इस फैशन की मार से सबसे ज्यादा मर रहे हैं। क्योंकि लड़कियों को फैशन में रहने का काफी शौक होता है और वे इससे कोई कोताही नहीं बरतती हैं। जैसे कि खाने एल्यूमिनियम फॉयल में पैक करना। नॉर्मल खाने को भी लड़कियां इसमें ही पैक करती हैं।

एल्यूमिनियम फॉयल में फूड पैक करना 

अब जैसे कि आज के दौर में हर कोई टिफिन और फूड एल्यूमिनियम फॉयल में पैक करता है। आप खुद अपने लिए और अपने परिवार के लोगों के लिए एल्यूमिनियम फॉयल में ही रोटियां पैक करती होंगी। इससे खाना नर्म और सॉफ्ट रहता है। लेकिन ये सॉफ्ट खाना कुछ देर के बाद ही जहर बन जाता है।  

जी हां... एल्यूमिनियम फॉयल में जिस खाने को आप गर्म और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए पैक कर रही हैं वे कुछ समय बाद ही जहर समान बन जाता है और आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। 

तो चलिये कौन सा खाना एल्यूमिनियम फॉयल में पैक नहीं करना चाहिए। 

Read More: 5 मिनट में बच्चों के लिए घर पर ऐसे बनाएं मेयोनीज वेज सैंडविच

aluminium foil inside

गर्म खाने को एल्यूमिनियम लपेटने से होता है अल्जाइमर 

कई लोग गर्म-गर्म रोटियां एल्यूमिनियम फॉयल में लपेट कर लंच के लिए पैक कर लेते हैं। इसी तरह एल्यूमिनियम फॉयल के डिब्बे में गर्म-गर्म राजमा-छोले भी पैक कर बेचे जाते हैं। जबकि गर्म खाने को कभी भी इस फॉयल में नहीं लपेटना चाहिए। क्योंकि इससे एल्यूमिनियम फॉयल पिघल जाता है और इसके तत्व खाने में मिल जाते हैं। इनसे अल्जाइमर और डिमेंशिया होने की संभावना बढ़ जाती है।

खट्टे फल ना करें पैक

aluminium foil inside

इसी तरह टमाटर से बनीं चटनी या सिट्रिक फल और मसालेदार चीजों को इस फॉयल में पैक नहीं करना चाहिए। ये चीजें फॉयल को खराब कर देती हैं जिससे बैक्टीरिया आसानी से प्रवेश कर जाते हैं और खाने को खराब कर देते हैं। जिसके कारण फूड पॉयजनिंग की भी समस्या होती है।

बचे हुए खाने को इसमें ना लपेंटें

कभी भी बचे हुए खाने को एल्यूमिनियम फॉयल में पैक ना करें। साथ ही माइक्रोवेव अवन में खाना बनाते समय इसका इस्तेमाल मत कीजिए। घर पर कभी भी खाना बनाने के लिए एल्यूमिनियम के बर्तन का इस्तेमाल ना करें। ये किडनी और हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है।

Read More: शाही पनीर बच जाए तो शेफ से जानिए कि इससे आप और क्या बना सकती हैं

सैंडविच रख सकते हैं

फ्रिज में खाना रखने के लिए एल्यूमिनियम फॉयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा ठंडे सैंडविच को इसमें लपेटा जा सकता है।

तो आगे से इन चीजों को एल्यूमिनियम फॉयल में लपेटने से पहले इन चीजों का ख्याल रखें और हेल्दी रहें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।