ओडिशा की इन फेमस डिशेज को जरूर करें ट्राई

आज हम आपको इस लेख में ओडिशा की उन फेमस डिशेज के बारे में बताने वाले हैं जिनका स्वाद आपको हमेशा याद रहेंगा।

famous food of odisha in hindi
famous food of odisha in hindi

हम सभी अलग-अलग जगहों का खाना खाना पसंद करते हैं। हर जगह के खाने की अपनी अलग पहचान और स्वाद होता है। अगर आप भी खाने का बहुत शौक रखती हैं तो ओडिशा की इन फेमस डिशेज को जरूर ट्राई करें। ऐसे डिशेज जिनके बारे में आपने नहीं सुना होगा लेकिन खाने में इनका स्वाद बहुत ही लाजवाब है। अगर आप कभी भी ओडिशा जाती हैं तो वहां कि इन डिशेज को जरूर ट्राई करें।

छेना पोड़ा

chhena poda

यह ओडिशा का चीज़केक है जो इतना स्वादिष्ट होता है की इसका स्वाद आपकी जुबान पर ही रह जाए। इसे सूजी, चीनी और चाशनी से बनाया जाता है। लम्बे समय तक बेक करने के बाद आपको यह टेस्टी चीज़केक मिलता है। आपको यहां की हर गली नुक्कड़ में मिलेगा तो अगर आप यहां जाती हैं तो इस टेस्टी चीजकेक को खाना न भूलें।

संतुला

santula

कच्चे पपीते, बैंगन और टमाटर से बनी यह डिश ओडिशा का क्लासिक व्यंजन है। इसमें सब्जियों का अधिक इस्तेमाल किया जाता है और इसे कम मसालों में पकाया जाता है। यह बहुत ही पौष्टिक डिश है और अगर आप ओडिशा की यात्रा पर हैं तो इस डिश को जरूर खाए। यह बहुत पौष्टिक है और हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है।

रसबली

rasabali

अपने नाम की तरह ही मीठी है यह रसबली। जो लोग मीठा खाने का शौक रखते हैं उन्हें ओडिशा का यह मीठा व्यंजन(देखें ओडिशा के स्वादिष्ट व्यंजन) जरूर खाना चाहिए। यह व्यंजन ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले से आया है और गाढ़े दूध और इलायची से बना यह व्यंजन बहुत ही स्वादिष्ट होता है। अगर आप या आपका कोई जानने वाला ओडिशा जा रहा है तो उनसे यह मिठाई जरूर मंगाएं।

चौला बारा

ओडिशा की यह डिश ऐसी है कि अगर आपने एक बार इसे खा लिया तो अगली बार इसका नाम लेते ही आपके मुंह में पानी आ जाएंगा। यह एक तरह का चावल वड़ा है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

इसे चटपटी चटनी के साथ परोसा जाता है(ऐसे बनाएं लौकी की चटनी) और सफर के लिए यह बहुत ही बढ़िया डिश है क्योंकि खाने में स्वादिष्ठ होने के साथ-साथ यह आपका पेट भी भर देती है। यह ओडिशा की प्रसिद्ध डिशेज में से एक है जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें-Year Beginner: आने वाले साल में ये होंगे बेकरी और पेस्ट्री के खास ट्रेंड्स, आप भी जानें

आपको किस शहर या राज्य का खाना सबसे ज्यादा पसंद है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image credit- wikipedia

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP