इन व्यंजनों का स्वाद चखे बिना अधूरी है ओडिशा की यात्रा

भारत के हर राज्य में खाने का एक अलग ही स्वाद मिलता है। किसी जगह लिट्टी चोखा फेमस है, तो किसी जगह पराठे। राज्यों की थाली लेकर स्ट्रीट फ़ूड का स्वाद चखे बिना अमूमन यात्रा अधूरी ही लगती है। भारतीय राज्य ओडिशा की भी कुछ ऐसी ही कहानी है। समुद्री तट के किनारे मौजूद ये शहर हर साल लगभग लाखों सैलानियों की स्वागत में तैयार रहता है। इस राज्य में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें तो हैं लेकिन, यहां घूमने के साथ-साथ कुछ लजीज पकवान का स्वाद चखना भी यात्रा का एक अहम् हिस्सा होना चाहिए। जी हां, इस लेख में हम आपको ओडिशाके कुछ फ़मोस भोजन के बारे में बताने जा रहे हैं। इन फेमस भोजन में स्ट्रीट फ़ूड भी शामिल है। अगर आप ओडिशा घूमने जा रहे हैं, तो इन लजीज फूड्स का स्वाद चखें बिना वापिस न लौटे। तो आइए जानते हैं।
पाखला भता
ओडिशा के फेमस पकवान के बारे में जब भी जिक्र होता है, तो सबसे पहले पाखला भता का नाम ज़रूर लिया जाता है। इस पकवान को ओडिशा से सटे बंगाल, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग तरीके से तैयार किया जाता है। उबले हुए चावल में दही और कुछ मसाले से तैयार ये भोजन बेहद ही स्वादिष्ट लगता है। ओडिशाके लोग और सैलानी इसे तली हुई मछली या फिर रोटी के साथ खाना खूब पसंद करते हैं। अगर आप ओडिशा जा रहे हैं, तो इस लजीज पकवान का स्वाद चखे बिना वापिस कतई न लौटे।
इसे भी पढ़ें:समर्स में अनानास को डाइट में करना है शामिल तो ट्राई करें यह रेसिपीज
Bara घुगनी
जिस तरह से ओडिशा में मुख्य भोजन के रूप में पाखला भात फेमस है, ठीक उसी तरह स्ट्रीट फूड्स में Bara घुगनी फेमस है। ये स्ट्रीट फ़ूड ओडिशा के लगभग हर गली में खाने के लिए आसानी से मिल जाता है। ये डिश मुख्य रूप से पकौड़े के आकार में होता है, जिसे चने का पेस्ट या फिर चना ग्रेवी के साथ तैयार किया जाता है। तीखा होने की वजह से ये पकवान ओड़िसा के स्ट्रीट फूड्स में प्रथम स्थान रखता है।(महाराष्ट्रियन थाली) इसे एक बार टेस्ट करने के बाद ओडिशा से वापिस आते ही इसे घर पर ज़रूर बनाना चाहेंगे।
दही बैगना
ओडिशा के स्थानीय लोगों के लिए सबसे पसंदीदा भोजन में से एक है दही बैगना। ओडिशाअंदाज में तैयार ये पकवान इस कदर टेस्टी लगता है कि इसे लगभग हर घर में तैयार किया जाता है। खासकर जब भी कोई मेहमान घर पर आता है, तो इसे मुख्य से तैयार किया जाता है। (मध्य प्रदेश की फेमस रेसिपीज) समुद्री तट के पास घूमते हुए इस पकवान का लुत्फ़ उठाना मानों जन्नत की सैर है। अगर आप ओडिशा में घूमने के साथ एक बेहतरीन पकवान की तलाश में है, तो इसे ज़रूर चखे।
इसे भी पढ़ें:Kitchen Tips: बचे हुए सलाद से आप भी आसानी से बनाएं ये शानदार रेसिपीज
छेना झिल्ली
नाम से आपको लग रहा होगा कि ये क्या है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओडिशा में मिठाई के रूप अगर सबसे अधिक कुछ पसंद किया जाता है, तो वो है छेना झिल्ली मिठाई। इसे खासकर किसी पार्टी, पर्व या त्योहार में तैयार किया जाता है। हालांकि, अगर आपको इसे चखना है, तो ओडिशा के किसी भी स्ट्रीट दुकान में जाकर इसका स्वाद चख सकते हैं। (सिस्टर स्टेट्स की खास रेसिपीज) इसे मुख्य रूप से पनीर, चीनी, घी, इलायची पाउडर और गेंहू के आटे से तैयार किया जाता है।
यक़ीनन अब बोला जा सकता है कि अगर आप ओडिशा घूमने के लिए जा रहे हैं, तो इन लाजवाब रेसिपीज का स्वाद चखे बिना वापिस नहीं लौटेंगे। शायद, रास्ते के लिए पैक कराकर भी रखना चाहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@pearlsofeast.com,www.holidify.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।