भारतीय लोग चटनी के बेहद शौकीन होते हैं। इसलिए खाने के साथ कुछ हो या न हो उन्हें चटनी जरूर चाहिए। चटनी के प्रति प्यार का आप इस बात से पता लगा सकते हैं कि यहां आपको राज्य के अनुसार भी चटनी खाने को मिलेंगी। लेकिन अक्सर लोग धनिया और पुदीना की ही चटनी बनाते हैं।
लौकी की सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं होती है। ऐसे में जब भी घर में लौकी का नाम लिया जाता है, तो सबका मुंह बन जाता है। अगर आपके घर में भी लौकी बर्बाद जाती है तो आपको इसकी चटनी बनानी चाहिए। यह चटनी भी टमाटर और लहसुन की जितनी ही टेस्टी होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे आसानी से तैयार कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इसकी रेसिपी? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
लौकी की चटपटी चटनी
लौकी का स्वाद भले ही फीका होता है। लेकिन आप इसमें कुछ चीजें मिलाकर इसके स्वाद को दोगुना बढ़ा सकती हैं। इसलिए इस बार ट्राई करें लौकी की चटपटी चटनी।
आवश्यक सामग्री
- 1 लौकी (बारीक कटी हुई)
- 4 चम्मच तेल
- 1 मुठ्ठी चना दाल
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच तिल के बीज
- 4-5 हरी मिर्च
- 2-3 टमाटर ( बारीक कटे हुए)
- आधा चम्मच हल्दी
- स्वादानुसार नमक
बनाने का तरीका
- चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 छोटे चम्मच तेल में 1 मुठ्ठी चना दाल, 1 चम्मच लाल लाल मिर्च,1 चम्मच लाल जीरा और 1 चम्मच लाल तिल के बीज को भून लें।
- अब दोबारा पैन में 1 चम्मच तेल डालें और कटी हुई हरी मिर्च को फ्राई कर लें।
- अब कटी हुई लौकी को इसमें डालकर कम आंच पर पका लें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह सॉफ्ट न होने लगे।
- अब मिक्सी के जार में दाल डालकर इसे पीस लें। इसका पाउडर बना लें।
- अब पैन में टमाटर के साथ हल्दी और नमक डालकर इसे भी कुछ देर तक पकाएं।
- अब सभी चीजों को एक साथ डालकर मिक्सी में अच्छे से ब्लेंड करें।
- लीजिए तैयार है आपकी लौकी की चटपटी चटनी।
- इस चटनी को आप दाल-चावल से लेकर पराठे तक के साथ सर्व कर सकती हैं। (डिफरेंट स्टाइल लहसुन चटनी रेसिपी)
खट्टी-मीठी चटनी
अगर आपको मीठा खाना पसंद है तो आप लौकी की खट्टी-मीठी चटनी बना सकती हैं। यह आपके बच्चों को बेहद पसंद आएगी।
आवश्यक सामग्री
- 1 लौकी
- 3-4 कप चीनी
- 3/4 कप सिरका
- 1/4 लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच भूना हुआ जीरा
- 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
- 1 1/2 छोटा चम्मच सिट्रिक एसिड
बनाने का तरीका
- सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो लें। फिर छिलके के साथ इसे कद्दूकस कर लें।
- अब गैस पर कोई भी बड़ा बर्तन रख दें। फिर इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें।
- इसे कम आंच पर पकाएं।
- कुछ देर बाद जब लौकी पानी छोड़ना शुरू कर दें तब इसमें 3-4 कप चीनी डालें।
- अब दोबारा कम आंच पर इसे कम से कम 10 मिनट तक पकाते रहें।
- करीब 10 मिनट बाद इसमें 1/4 लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच भूना हुआ जीरा पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच नमक और 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर डालें।
- अब दोबारा कम आंच पर 15 मिनट के लिए सभी चीजों को पकने के लिए रख दें। अब इसमें 1 1/2 छोटा चम्मच सिट्रिक एसिड डालें। फिर 2-3 मिनट बाद इसमें ऊपर से 3/4 कप सिरका डालें।
- अब इस चटनी को तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ी न हो जाए।
- लीजिए तैयार है आपकी लौकी की खट्टी-मीठी चटनी।
- आप इसे ब्रेड के साथ जैम के रूप में खा सकती हैं।
परफेक्ट चटनी बनाने के लिए टिप्स
- परफेक्ट लौकी की चटनी बनाने के लिए आपको ताजी लौकी का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
- पानी का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। इससे चटनी का स्वाद फीका हो जाएगा।
- चटनी बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन का ही इस्तेमाल करें, ताकि चटनी जले नहीं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।