नॉनस्टिक कुकवेयर का इस्तेमाल आज क समय में लगभग हर किचन में किया जाने लगा है। इसकी मदद से कई डिशेज को बेहद आसानी से पकाया जा सकता है। साथ ही आपको डिश के चिपकने का भी डर नहीं रहता। इस तरह आप कुकिंग में लगने वाली अपनी मेहनत को काफी हद तक कम कर सकती हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि जब आप अधिक तापमान पर नॉन-स्टिक में खाना पकाती हैं तो इससे आपका नॉनस्टिक कुकवेयर जल जाता है। इस स्थिति में आपको यकीनन खुद पर काफी गुस्सा आता होगा।
दरअसल, जब अन्य धातु के जले हुए बर्तन को साफ करना होता है तो उन्हें रगड़-रगड़कर साफ किया जाता है, लेकिन नॉन स्टिक कुकवेयर के साथ ऐसा करना संभव नहीं होता, क्योंकि उस पर स्टील या अन्य चीजों को यूज करने की मनाही होती है। अगर आप इस तरह के बर्तनों का यूज करती हैं तो इससे उसकी नॉन-स्टिक कोटिंग पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में जले हुए निशानों को हटाने के लिए रगड़ना बहुत दूर की बात है। इस स्थिति में आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर अपने नॉनस्टिक कुकवेयर से जले हुए निशान हटा सकती हैं-
इसे भी पढ़ें: किचन की यह आइटम्स धीरे-धीरे चुरा रही हैं आपकी इम्युनिटी, रहें जरा बचकर
गर्म पानी का करें इस्तेमाल
अगर आपका नॉन-स्टिक कुकवेयर जल गया है तो उसे साफ करने में गर्म पानी आपके बेहद काम आ सकता है। इसके लिए आप अपने नॉन-स्टिक कुकवेयर को पानी से भरें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि जला हुआ बॉटम पानी से पूरी तरह से कवर हो। अब दो चम्मच डिशवॉश लिक्विड इसमें डालें। अब कुकवेयर को गैस पर रखें और उबाल आने दें। अब गैस बंद करें और पानी को हल्का ठंडा होने दें। अब इसे साफ पानी से धोएं और डिशवाशिंग लिक्विड और एक नरम स्पंज के साथ क्लीन करें।
Recommended Video
व्हाइट विनेगर और बेकिंग सोडा
अगर गर्म पानी से आपका नॉनस्टिक कुकवेयर पूरी तरह क्लीन नहीं हो रहा है तो ऐसे में आप कुकवेयर में गर्म पानी और डिशवाशिंग लिक्विड डालकर मिक्स करें। अब इसमें एक उबाल आने दें। जब पानी में उबाल आना शुरू हो तो इसमें दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालकर गैस को बंद करें। बेकिंग सोडा डिशवाशिंग लिक्विड के साथ रिएक्ट करेगा और इसमें बबल्स आएंगे, जिससे चिपके हुए जले हुए निशान कुकवेयर से खुद ब खुद उपर आने लगेंगे। अब कुकवेयर को करीबन 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर सादे पानी से कुकवेयर को धोएं। अंत में, डिशवॉशिंग लिक्विड और एक नरम स्पंज के साथ अपने कुकवेयर को धो लें। अगर आपके पास बेकिंग सोडा ना हो तो ऐसे में आप व्हाइट विनेगर को भी यूज कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: लोहे और मिट्टी के बर्तनों में बना खाना रखता है आपका ताउम्र जवां
नमक को करें यूज
यह भी जले हुए नॉनस्टिक कुकवेयर को क्लीन करने का आसान तरीका है। इसके लिए आप गर्म पानी में करीबन पांच बड़े चम्मच नमक डालकर मिक्स करें। अब इस पानी को नॉनस्टिक कुकवेयर में डालकर करीबन 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब आप एक नरम स्पॉन्ज की मदद से इसे साफ करें। हालांकि, अभी भी नॉनस्टिक कुकवेयर में जले हुए निशान रहते हैं तो ऐसे में आप पानी में नमक डालकर उसे उबाल लें और कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दें। आखिरी में स्पॉन्ज की मदद से इसे साफ करें। (किचन की इन चीजों को आप भी तो नहीं करतीं गलत स्टोर)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)