किचन कैबिनेट्स साफ करने के बाद भी यहां-वहां घूम रहे हैं कॉकरोच? दिवाली से पहले इन हैक्स को करें फॉलो हो जाएंगे गायब

किचन कैबिनेट्स की सफाई करना इतना आसान नहीं है। अगर कैबिनेट्स पुराने हैं, तो इसमें कॉकरोच की समस्या होती ही रहती है। साफ-सफाई की कमी या सही तरीके से रखरखाव न करने के कारण कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इन कैबिनेट्स में अक्सर पानी या गीले बर्तन रखने की आदत से लकड़ी जल्दी खराब हो जाती है। यही कारण है कि इनमें दीमक और कॉकरोच लगने लग जाते हैं। दिवाली का त्योहार नजदीक है, इसलिए लोग साफ-सफाई का पूरा ध्यान रख रहे हैं। कई लोगों ने किचन कैबिनेट्स की सफाई कर ली है, इसके बाद भी कॉकरोच यहां वहां घूम रहे हैं। अगर आप भी किचन कैबिनेट्स में घूमते कॉकरोच से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन कैबिनेट्स साफ करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
कपूर का स्प्रे किचन कैबिनेट्स में छिड़कें
- इसके लिए आपको कपूर की 4- 5 गोलियां चाहिए होंगी।
- 1 कप पानी चाहिए होगा। पहले आप पानी को उबाल लें।
- अब इसमें कपूर की गोलियों को पीस कर डालें और 5–10 मिनट तक उबालें।
- अब पानी को ठंडा करे और इसे किसी भी स्प्रे बोतल में भर लें।
- इसे अब रात में कैबिनेट्स के कोनों और सिंक की जालियों पर छिड़क दें।
- इसे छिड़कने के बाद पानी न गिराएं और रात भी इसे ऐसे ही रहने दें।
- कपूर की खुशबू कॉकरोच को दूर भगाती है, आप अगले दिन देखेंगी तो आपको किचन कैबिनेट्स से कॉकरोच दूर रहेंगे।
- आप कुछ-कुछ दिनों में कपूर का स्प्रे मार सकती हैं।
- यह कॉकरोच भगाने का सबसे अच्छा तरीका है।
तेजपत्ता और काली मिर्च का स्प्रे मारे
- इसके लिए आपको पहले 10 से 12 तेजपत्ते लेना होगा।
- इसके साथ 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर की जरूरत होगी।
- 1 कप पानी लें।
- अब पानी में तेजपत्ते और काली मिर्च डालकर 10 मिनट तक उबालें।
- इससे तेज पत्ता की खुशबू और कपूर पानी में अच्छे से मिल जाएगा।
- ठंडा होने पर इसमें काली मिर्च पाउडर मिलाएं।
- जब पानी कम हो जाए, तो इसे ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद इसे स्प्रे बोतल में डालकर कैबिनेट के अंदर और कोनों में छिड़कें।
- तेजपत्ता और काली मिर्च की गंध कॉकरोच को भगाती है, इसलिए यह असरदार है।
इसे भी पढे़ं- Cockroach Bhagane Ke Upay: तिलचट्टे से चुटकियों में छुटकारा दिला सकता है किचन में मौजूद इन चीजों से तैयार सल्यूशन
नीम और अदरक का स्प्रे
- इसके लिए आपको 5 से 6 नीम के पत्ते लेने होंगे। इसमें आपको अदरक पीसकर रखना होगा।
- एक कप पानी में इन चीजों को डालकर उबाल लें।
- जब पानी का रंग बदलने लगे, तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें।
- ठंडा होने पर स्प्रे बोतल में डालें।
- कैबिनेट्स, सिंक और कोनों में छिड़कें।
- यह तरीका भी कॉकरोच को भगाने में असरदार होता है।
इसे भी पढ़ें- सिंक और नाली के रास्ते से आ रहे हैं कॉकरोच, तो इस घोल से भागेंगे दूर
इसके अलावा आप दालचीनी और लौंग स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह भी कॉकरोच को भगाने के लिए असरदार होता है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।