प्याज को तवे पर रगड़ने के बाद इसपर नींबू का रस डालने से क्या होगा? एक बार सफाई के इस हैक को फॉलो करके देखिए

तवे की सफाई रोज नहीं होने की वजह से इसकी सतह बहुत ज्यादा गंदी और काली हो जाती है। इसका कभी रोटियां, कभी पराठे, कभी डोसा या फिर पकोड़े सेंकने जैसे कई बार यूज किया जाता है। ऐसे में रोजाना की भाग-दौड़ और जल्दबाजी की वजह से इसकी सफाई सही से नहीं हो पाती। इसी वजह से धीरे-धीरे तवे की सतह पर जमी चिकनाई, तेल और जले हुए खाने की परत गहरी हो जाती है। ऐसे में आप हफ्ते या महीने में एक बार इसे अच्छे से साफ करने, निकलेंगे, तो यह जल्दी साफ नहीं होगा। अगर आप भी तवे की सफाई करना चाहती हैं और इसकी गंदगी मिनटों में दूर करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्याज को तवे पर रगड़ने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
तवे पर प्याज रगड़ने से क्या होगा?
तवे की गंदगी साफ करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। तेल, मैदा या आटे की जली हुई परत अक्सर तवे पर रह जाती है, अगर आप प्याज रगड़ेंगी, तो इसे साफ करना आसान हो जाएगा। यह तवा साफ करने का अच्छा तरीका है।
इसे भी पढे़ं- मिक्सी के जार को उल्टा करके उसमें कोल्ड ड्रिंक डालने से क्या होगा? यह हैक फॉलो कर लिया तो सबको बताएंगी आप
जंग से बचाता है
आपने अक्सर देखा होगा कि जब आप तवा धोती हैं, तो कुछ समय बाद इसपर लाल रंग की जंग लगने जैसी परत दिखने लग जाती है। ऐसे में आपको रोटी बनाने से पहले हर बार तवे को धोकर उसका जंग साफ करना पड़ता है। अगर आप प्याद तवे पर घिस देंगी, तो यह समस्या नहीं होगी।
तेल नहीं उड़ेगा
जब आप पराठा बनाती हैं, तो आपने देखा होगा कि तेल धुएं की तरह उड़ने लग जाता है। इससे पराठे सुखे-सुखे बनते हैं। अगर आप तवे पर प्याज रगड़ देंगी, तो यह समस्या भी नहीं होगी।
रोटी चिपकेगी नहीं
प्याज का यह नुस्खा अक्सर लोग नॉन स्टिक तवे पर इस्तेमाल करते हैं, ताकि डोसा चिपके नहीं। आप इस तरीके से अपने लोहे के तवे को भी चिकना बना सकती हैं। इससे रोटी तवा गर्म होने के बाद भी चिपकेगी नहीं।
लोहे के तवे की उम्र बढ़ती है
इससे लोहे का तवा जल्दी खराब नहीं होती और इसकी उम्र भी बढ़ती है। इस नुस्खे का प्रयोग आप लोहे की कढ़ाई पर भी फॉलो कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- तवे पर नींबू और सोडा डालने से क्या होगा? सफाई के ये हैक्स कोई नहीं बताने वाला आपको
तवे पर प्याज रगड़ने के बाद नींबू डालने से क्या होगा?
तवे की डबल क्लीनिंग के लिए यह तरीका अच्छा होता है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड गंदगी को और भी तेजी से हटाते हैं। इसके अलावा तवे पर जमी पुरानी चिकनाई प्याज और नींबू की मदद से साफ करना आसान हो जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik, irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।