तवे पर नींबू और सोडा डालने से क्या होगा? सफाई के ये हैक्स कोई नहीं बताने वाला आपको

Natural Tawa Cleaning Hacks: सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक, रोटी, पराठा और डोसा जैसी कई चीजें तवे पर बनती है। इसलिए अगर आप इसकी रोज सफाई नहीं करती हैं, तो इसपर जमी जिद्दी परत आसानी से हटती नहीं। अगर तवा गंदा और चिपचिपा होता है, तो रोटी या पराठा न तो ठीक से फूलते हैं और न ही उतने सॉफ्ट बनते हैं। एक और चिंता की बात यह है कि तवे पर जमी यह काली परत खाने के साथ शरीर में भी चली जाती है, जो सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे हैक्स लेकर आए हैं, जिसे जानने के बाद आप भी तवे को इस तरह साफ करने लगेंगी। इससे तवे की काली परत तो साफ होगी ही, साथ में इसका चिपचिपापन भी खत्म हो जाएगा।
तवे पर नींबू और सोडा डालने से क्या होगा?
- नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो चिपकी हुई चिकनाई को ढीला कर देता है।
- ध्यान रखें कि आपको नॉन-स्टिक तवे को इस प्रोसेस से साफ नहीं करना चाहिए, इससे तवा खराब हो सकता है।
- अगर लोहे का तवे का चिपचिपापन रगड़ने के बाद भी नहीं जा रहा है, तो यह प्रोसेस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
- इसके लिए आपको पहले गैस ऑन करके तवे को चढ़ाना है।
- अब आप नींबू का रस निचोड़े और तवे पर आधा कप पानी डालें।
- आपको गैस स्लो करके रखना है।
इसे भी पढे़ं- नॉन-स्टिक तवे पर जमी हुई काली और चिपचिपी तेल की परत कैसे साफ करें?
- इसके बाद आप तवे पर 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और तवे पर इसे अच्छे से मिला लें।
- अब गैस बंद करे और चम्मच की मदद से इसे तवे के चारों तरफ फैलाएं।
- जब आपको लगे कि तवा हल्का ठंडा हो गया है, तो इसे स्क्रबर की मदद से रगड़ें।
- आप देखेंगी की आपको किसी लिक्विड की भी जरूरत नहीं पड़ी और तवे का चिपचिपापन खत्म हो गया है।
- ध्यान रखें कि आपको नॉन-स्टिक तवे को इस प्रोसेस से साफ नहीं करना चाहिए, इससे तवा खराब हो सकता है।
- यह तवा साफ करने का अच्छा तरीका है।
इसे भी पढ़ें- नॉन स्टिक पैन की कोटिंग उतरने के बाद फेंके नहीं इन तरीकों से करें रीयूज
तवे पर शैंपू और सोडा डालने से क्या होगा?
- शैंपू में हल्के डिटर्जेंट और फोमिंग एजेंट होते हैं, यह तवे की सॉफ्टनेस भी बनाए रखता है और सफाई में भी मदद करता है।
- बेकिंग सोडा का प्रयोग चिपचिपेपन की वजह से आ रही बदबू और मोटी तेल की परत को साफ करने में मदद करता है।
- इसके लिए पहल आपको तवे पर आधा कप पानी डालना है।
- इसके बाद आप इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा 1 चम्मच शैंपू तवे पर डालें।
- अब आप चम्मच से इसे अच्छे से मिलाएं।
- 3 से 4 मिनट मिलाने के बाद गैस को बंद करें, इससे गंदगी ढिली हो जाएगी।
- जब तवा ठंडा हो जाए, तो इसे ब्रश से रगड़ें।
- आप देखेंगी की तवा अच्छे से साफ हो गया है।
इसी तरह आप तवे पर शैंपू और नींबू डालकर भी सफाई कर सकती हैं। यह प्रोसेस पर तवे पर जंमी मोटी परत को साफ करने के साथ-साथ तवे का चिपचिपापन खत्म करने में भी मदद करता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik, youtube
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।