Kitchen Hacks: फटाफट काम निपटाने के लिए किरण कुकरेजा के इन Kitchen Hacks को जरूर अपनाएं

Smart Hacks: किचन का काम चाहे कितना भी जल्दी करने की कोशिश करें, कहीं न कहीं अटक के रह जाते हैं। महिलाएं सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक किचन के कामकाज में उलझी रहती हैं, ऐसे में वो अपने लिए वक्त नहीं निकाल पाती है। महिलाओं को अपने लिए वक्त निकालना बहुत जरूरी है। साथ ही, किचन का काम करते वक्त कुछ बातों का ध्यान हमें रखना चाहिए, जिससे भोजन का स्वाद और भरपूर पोषण हमारे सेहत को मिले। खाना बनाना ही जरूरी नहीं है भोजन का पोषण मिलना भी जरूरी है। ऐसे बहुत से हैक्स हैं जो किचन के काम को आसान तो बनाते ही हैं, साथ ही इन हैक्स से हमारे स्वास्थ्य को भी लाभ मिलते हैं। ऐसे में हमारे शरीर को भोजन का पूरा पोषण मिले इसके लिए न्यूट्रिनिस्ट एक्सपर्ट ने कुछ हैक्स सुझाए हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में।
पोषण एक्सपर्ट किरण कुकरेजा से जानें किचन हैक्स
- दाल और मेवा, जैसे बादाम, अंजीर, चना, राजमा, किशमिश और अखरोट जैसे खाद्य पदार्थ को बनाने के तुरंत पहले भिगोने के बजाए एक रात पहले भिगोकर रखें। इससे सुबह तक ये अच्छे से भिग भी जाएंगे, साथ ही ये आसानी से पच भी जाएंगे और पोषक तत्व का भी नुकसान नहीं होगा।
- सब्जियों का पूरा पोषण चाहते हैं, तो उन्हें काटने के बाद नहीं धोएं। बहुत से लोग सब्जियों को पहले धोते हैं, फिर काटने के बाद एक बार फिर धोते हैं। काटने के बाद धोने से सब्जियों में मौजूद घुलनशील विटामिन और दूसरे पोषक तत्व पानी में धूल जाते हैं। ऐसे में सब्जियों को काटने (सब्जी काटने के आसान ट्रिक) के बाद धोने से बचें।
- सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में न काटें, किरण कुकरेजा का कहना है, कि ऐसा करने से विटामिन समेत दूसरे पोषक तत्वों का नुकसान होता है। जब आप सब्जियों को बारीक काटते हैं, पैन और कड़ाही की सतह की ताप और गर्मी से घुल जाते हैं और पानी में करी के रूप में मिक्स हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: किचन का काम आसान बनाएंगे ये टिप्स एंड ट्रिक्स
View this post on Instagram
- गर्म पानी में ग्रीन टी बैग का उपयोग करने से बचें, एक्सपर्ट का कहना है, कि रिसर्च का मानना है कि कुछ टी-बैग्स में नॉन बायोडिग्रेडेबल होते है, खासकर नायलॉन और प्लास्टिक से बने बैग्स गर्म पानी में जाते ही माइक्रोप्लास्टिक कण छोड़ सकते हैं, जो हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
- एल्युमिनियम फॉयल (एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग कैसे करें) के बजाए पेपर फॉयल में खाने की चीजों को लपेटें, ये हमारे सेहत के लिए हेल्दी भी हैं और पर्यावरण में भी आसानी से मिल जाते हैं।
- भोजन में हींग (हींग के फायदे) का उपयोग करें ये भोजन में स्वाद तो लाते ही हैं, साथ ही, दाल, फलियां, पत्ता गोभी और फूल गोभी जैसी सब्जियों को जल्दी पचाने में मदद करती है। इसके अलावा हींग में मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण पेट में संक्रमण की संभावना को कम करता है।
- बहुत से लोग खाना बनाने के शुरुआत में भोजन में नमक डाल देते हैं, जिससे उनके भोजन में एक्स्ट्रा नमक डलता है। ऐसे में नमक के उपयोग को कम करने के लिए भोजन पकाने के बाद उतारते वक्त नमक डालें।
इसे भी पढ़ें: Cleaning Utensils Hacks: जले हुए सॉस पैन को इन हैक्स से चुटकियों में चमकाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।