मिनटों में कट जाएंगी सब्जियां, अपनाएं ये ट्रिक्स

सब्जी काटना भी एक आर्ट है। यह बात एकदम सही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि खाना बनाने में उतना समय नहीं लगता है, जितना सब्जी काटने में लग जाता है। खासतौर पर जिन महिलाओं ने नया-नया कुक करना शुरू किया हो, उनके लिए यह सबसे मुश्किल काम होता है। कई बार तो सब्जी काटने में घंटों लग जाते हैं, जिसके बाद खाना बनाने का मन नहीं करता है। ऐसे में महिलाएं बेहद परेशान हो जाती हैं।
क्या आप भी जल्दी सब्जी काटना सीखना चाहती हैं? इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको उन ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप कुछ ही मिनटों में सब्जी काट लेंगी।
मिर्च काटने का तरीका
क्या आप भी चाकू से मिर्च काटती हैं? अब ऐसा करना छोड़ दें। मिर्च को जल्दी काटने और जलन से बचने के लिए आपको कैंची का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे न केवल मिर्च मिनटों में कट जाएगी बल्कि आप फाइन चॉपर बन जाएंगी।
इस तरह काटे धनिया
ज्यादातर महिलाएं धनिया को काटने से पहले धो लेती हैं। क्या आप भी ऐसा करती हैं? अगर हां तो आपके लिए यह टिप बेहद काम आएगी। गीला धनिया हाथों में चिपक जाता है, जिससे काटने में परेशानी आती है। ऐसे में आपको कभी भी धनिया धोकर नहीं काटना चाहिए।
इसे काटने के लिए सबसे पहले धनिया का गुच्छा बनाना चाहिए। फिर इसे बीच में से मोड़ लें। अब चॉपिंग बोर्ड पर रखकर मुड़े हुए तरफ से काट लें। इससे न केवल धनिया बारीक कटेगा बल्कि यह आपके हाथों पर भी नहीं लगेगा।(हरा धनिया धोने का तरीका)
इसे भी पढ़ें:बिना झंझट के अरबी को चुटकियों में ऐसे करें साफ, जानें छीलने का आसान तरीका भी
प्याज काटने का आसान तरीका
ऐसा कहा जा सकता है कि प्याज के बगैर भारतीय खाना फीका होता है। ज्यादातर सब्जियों में प्याज ही डाला जाता है। सब्जियों के अलावा सलाद से लेकर रायता तक में इसका उपयोग किया जाता है। लेकिन जब बात प्याज काटने की आती है तो हर कोई हाथ खड़े कर लेता है। इसके दो कारण हैं। एक प्याज काटते दौरान आंसू निकलना, दूसरा इसे कैसे काटें।(प्याज के छिलकों का इस्तेमाल)
इसे भी पढ़ें:पत्ता गोभी काटने का आसान तरीका जानें
क्या आपको भी यह परेशानी होती है? हम आपकी इस समस्या का हल लेकर आए हैं। प्याज काटने से पहले हमेशा कुछ देर इसे पानी में भिगो लें। अब इसे ऊपर से थोड़ा सा काट लें। फिर बीच में से काटकर चाकू को गोल में घुमा लें। इससे प्याज का छिलका हटाने में आसानी आएगी। अब लंबे में प्याज के चार टुकड़े कर लें। फिर चौड़ाई में काटें। लीजिए मिनटों में कट गया प्याज। है न बड़े कमाल की ट्रिक। अगली बार जब भी आप प्याज काटें तो आप यह तरीका अपना सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।