किचन में कुछ चीजों हर रोज कुकिंग करते वक्त गंदी होती हैं। जिसमें से एक रसोई में लगे हुए टाइल्स हैं। जिनकी हम चाहे जितनी सफाई कर लें वो गंदे हो ही जाते हैं। ऐसे में इन किचन में लगे गंदे टाइल्स बहुत भद्दे लगते हैं। रसोईघर के ऐसी जगह होती है, जहां हमें साफ-सफाई का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। जिसकी वजह से इसका सीधा संबंध हमारी सेहत के साथ जुड़ा होता है। जिसके चलते हर हफ्ते किचन की डीप क्लीनिंग कर लेनी चाहिए। हर रोज किचन में दाल और सब्जी में लगने वाला तड़का और तेल, घी आदि के इस्तेमाल से टाइल्स और गंदगी जमने लगती है। अगर इनको समय पर साफ नहीं किया गया तो मैल की परत जम जाती है। इसके बाद इन गंदे टाइल्स को आसानी से साफ करना एक बड़ा टास्क होता है।
यदि आपके किचन के टाइल्स पर भी गंदगी जम गई है, तो आज हम आपके लिए इस लेख में दो ऐसे वायरल हैक्स लेकर आए हैं। जिनकी मदद से आप टाइल्स पर जमा चिकट चिकनाई और गंदगी को पल में साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको न ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे और न ही ज्यादा मेहनत करनी होगी। बस घर में रखी कुछ चीजों की मदद से आप इन टाइल्स को दोबारा नए जैसा बना सकती हैं। आइए जान लेते हैं किन नेचुरल चीजों की मदद से आप टाइल्स की चिकनाई और दागों को क्लीन कर सकती हैं।
किचन की चिकनाई और दाग कैसे साफ करें? (How to clean kitchen tiles
नीचे बताए जा रहे इन हैक्स की मदद से आप भी किचन के टाइल्स की गंदगी को साफ कर सकती हैं। आइए देखें क्लीन करने के तरीके।
1 चायपत्ती का पानी, नींबू और दालचीनी
आवश्यक सामग्री
- 1 कटोरी चाय पत्ती का पानी
- 4 नींबू के स्लाइस
- 2 साबुत दालचीनी के टुकड़े
टाइल्स साफ करने का तरीका
- सबसे पहले आपको एक पैन में पानी को चाय पत्ती को डालकर उबाल लेना है।
- इस पानी में आपको नींबू के स्लाइस और दालचीनी भी डालकर उबालना है।
- अब इस पानी को गैस का फ्लेम बंद करके हल्का ठंडा कर लें।
- इसके बाद आपको लोहे का स्क्रबर लेकर उसे इस पानी में डुबोकर टाइल्स पर रगड़ना है।
- फिर एक मग में थोड़ा लिक्विड डिश वाश लेकर उसमें विनेगर डालकर सॉफ्ट स्पॉन्ज से साफ करें।
- आपके टाइल्स पर जमा चिकनाई और गंदगी साफ हो जाएगी।
2 कच्चा आलू, टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा
आवश्यक सामग्री
- 1 कच्चा आलू
- टूथपेस्ट
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
टाइल्स साफ करने का तरीका
- आपको एक कच्चा आलू लेकर उसको दो भाग में काट लेना है।
- अब उसके एक भाग पर टूथपेस्ट लगाएं और दूसरे पर बेकिंग सोडा छिड़कें।
- टाइल्स पर आप सबसे पहले थोड़ा गर्म पानी डालें।
- फिर पहले टूथपेस्ट वाले आलू का टुकड़ा लेकर घिसें।
- इसके बाद बेकिंग सोडा वाला आलू का टुकड़ा लेकर टाइल्स पर रगड़ना है।
- थोड़ी देर इसे ऐसे ही छोड़ देना है।
- फिर एक बर्तन में गर्म पानी लेना है और टूथब्रश या लोहे के स्कबर की मदद से टाइल्स को क्लीन करना है।
- आपके गंदे टाइल्स एकदम पहले की तरह चमक जाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों