How To Clean Burnt Pan With a Potato: किचन में खाना बनाने के लिए अधिकतर भारतीय घरों में स्टील के ही बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। एक ही बर्तन में बार-बार खाना बनाने से अक्सर उनमें दाग नजर आने लगते हैं। स्टील के पैन में अगर आप तड़का लगाते हैं और उसे सही से साफ नहीं करते हैं, तो बर्तन के तले पर काले-काले दाग नजर आने लगते हैं। बर्तन जलने पर दाग को साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है।
रेगुलर बर्तन को अच्छे से धोने के बाद भी उसमें से चिकनाई और जले हुए निशान साफ नहीं हो पाते। अगर आपके बर्तन भी जले हुए निशानों की वजह से गंदे और पुराने नजर आने लगे हैं, तो आप उन्हें आलू वाले एक वायरल हैक की मदद से साफ कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह हैक बहुत ही असरदार है। आइए जानें, स्टील के बर्तनों से जले हुए निशान कैसे साफ करें?
यह भी देखें- Kitchen Cleaning Tips: स्टील के जले हुए बर्तन नहीं हो रहे हैं साफ? 5 रुपये का यह जादुई नुस्खा आएगा आपके बेहद काम
जले हुए स्टील के बर्तन को साफ करने के लिए एक आलू का आधा काट लें। इस टुकड़े पर 2 से 3 बूंद लिक्विड डिशवॉश की डालें और इसे बर्तन के जले हुए, हिस्से पर डालकर रगड़ें। इसे कुछ देर रगड़ने पर दाग आसानी से साफ हो जाएंगे। यह ट्रिक बहुत ही आसान है। इससे आप अपने किसी भी स्टील के बर्तन के जले हुए, दाग निकाल सकते हैं।
बर्फ वाली ट्रिक आएगी काम
आप आलू वाले वायरल हैक के अलावा, बर्फ वाली ट्रिक से भी स्टील के बर्तनों से जले हुए दाग साफ कर सकते हैं। इसके लिए स्टील के जले हुए बर्तन को गैस पर गरम करें। अब इस गरम बर्तन पर ही बर्फ के टुकड़ों को सावधानी के साथ रगड़ें। इससे कुछ देर रब करने पर ही सारे दाग आसानी से निकल जाएंगे और आपका बर्तन चमक जाएगा।
यह विडियो भी देखें
यह भी देखें- जले हुए बर्तन को चुटकियों में साफ करेगा घर में रखा ईंट का टुकड़ा, जानें कैसे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: IMDb
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।