जब भी सलाद या अन्य किसी चीज़ की ड्रेसिंग या टॉपिंग्स की बात आती है तो फिर हमारे मन कई सारे स्प्रेड्स आ जाते हैं। कुछ तो बड़े स्वादिष्ट होते हैं और उन्हीं में एक है मेयोनेज जिसे बहुत ज्यादा उपयोग में लाया जाता है। इसी तरह कई सारे लोग अपने सालद की ड्रेसिंग के लिए सार क्रीम का उपयोग भी करते हैं।
अब ये दोनों ही चीज़ें पॉपुलर भी हैं और देखने में एक समान भी लगती हैं, लेकिन आपको पता है कि ये दोनों ही काफी अलग हैं। जी हां, इन दोनों में काफी अंतर होता है। इन्हें देखकर कोई भी सार क्रीम को मेयोनेज समझ सकता है, लेकिन ऐसा होता नहीं है।
अगर आपको भी इन दोनों चीज़ों के बीच का अंतर नहीं पता और आप भी यह अंतर जानना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपकी कन्फ्यूजन को दूर करेंगे ताकि आपको भविष्य में इन्हें पहचानने में गलती न हो।
खट्टी/सार क्रीम, जिसे कल्चर्ड क्रीम के रूप में भी जाना जाता है, एक डेयरी उत्पाद होता है। यह बैक्टीरिया के साथ 18-20% फैट वाले उच्च पाश्चुरीकृत क्रीम को फर्मेंट करता है। यह फर्मेंटेशन की प्रक्रिया इस क्रीम को इसके टैंगी स्वाद और मोटी, मलाईदार बनावट देती है।
यह कई व्यंजनों में उपयोग की जाने वाली एक लोकप्रिय सामग्री है, जिसमें डिप्स, सॉस और बेक चीज़ें शामिल हैं। इसे फलों और सब्जियों के लिए टॉपिंग के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है या इसे किसी चीज़ के साथ मिलाए बिना भी खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं आपके घर में आने वाली मेयोनीज किस चीज़ से बनती है
जैसा कि हमने आपको बताया कि यह एक क्रीम को फर्मेंट करके बनाई जाती है। इसका थोड़ा सा टैंगी और एसिडिक फ्लेवर होता है जो इसे एक बेहतरीन कॉन्डिमेंट बनाता है। जिस भी डिश में आपको थोड़ा-सा अलग फ्लेवर, रिचनेस जोड़नी हो आप इस क्रीम रो मिला सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
निर्माता यह क्रीम बनाने के लिए क्रीम और दूध में लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया मिलाते हैं। यह फर्मेंटेशन की प्रक्रिया क्रीम को गाढ़ा करती है और इसे थोड़ा टैंगी स्वाद देती है। कुछ ब्रांड इसे बहुत जल्दी खराब होने से रोकने के लिए स्टेबलाइजर्स और अन्य सामग्री भी मिलाते हैं।
मेयोनेज़, जिसे मेयो के नाम से भी जाना जाता है, एक गाढ़ा, क्रीमी स्प्रेड है जिसे अक्सर मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सलाद, सैंडविच, डिप्स और सॉस सहित कई व्यंजनों में मेयो में उपयोग के लिए यह लोकप्रिय सामग्री है।
इसका स्वाद काफी अलग होता है और इसमें कई तरह के वेरिएशन भी किए जाते हैं। मेयोनेज क्रीम की तुलना में थोड़ी ज्यादा हैवी होती है और इसका हल्का स्वाद होता है। इसमें कई बार अंडे की जर्दी मिलाई जाती है जिससे इसका स्वाद थोड़ा मीठा होता है।
मेयोनेज़ अंडे, तेल और सिरके से बनी एक गाढ़ी, मलाईदार सॉस है। इसका उपयोग सैंडविच और सलाद पर मसाले के रूप में या सॉस और ड्रेसिंग में बेस के रूप में किया जाता है।
बहुत से लोग मेयोनेज़ और सार क्रीम के बीच के अंतर के बारे में फिर भी कंफ्यूज होते हैं। चलिए इनके बीच के अंतर को विस्तार से जानें।
मेयोनेज़ में अंडे की जर्दी, तेल और सिरका पड़ता है। अंडे की जर्दी मिश्रण को इमल्सीफाई करने में मदद करती है, जबकि तेल मलाई जोड़ता है। विनेगर मेयोनेज़ को इसका खट्टा स्वाद देता है। इसके विपरीत, खट्टी क्रीम लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया के साथ क्रीम को फर्मेंट करके बनाई जाती है। इसका स्वाद टैंगी होता है।
इसे भी पढ़ें: खाने में मेयोनीज की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल
मेयोनेज़ की मोटी और मलाईदार बनावट अंडे की जर्दी से आती है। मेयोनेज़ की एक स्मूथ और मख़मली बनावट होती है। खट्टा क्रीम में एक मलाईदार बनावट भी होती है लेकिन मेयोनेज़ जितनी मोटी नहीं होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें अंडे की जर्दी नहीं होती है। इसकी बजाय, क्रीम में दूध के ठोस पदार्थ और क्रीम होती हैं।
मेयोनेज़ की स्वाद इसके वेरिएशन के कारण अलग-अलग होता है। कुछ मेयो का टेस्ट मीठा हो सकता है और कुछ में किसी भी तरह का स्वाद नहीं होता है। जबकि क्रीम में एक टैंगी स्वाद होता है, इसका स्वाद भी थोड़ा मीठा होता है क्योंकि मलाई इसके मूल घटक के रूप में प्रयोग की जाती है (एगलेस मेयोनीज रेसिपी)।
क्रीम की तुलना में मेयो फैट से भरा हुआ है। जैसा कि अब तक आपको पता चला है कि मेयोनेज़ का आधार तेल है, जो 100% फैट है। यही कारण है कि मेयो हैवी होता है और फैट उसमें ज्यादा होता है।
अब अगली बार आप खाकर ही नहीं, बल्कि दूर से देखकर भी पता लगा सकेंगी कि क्रीम और मेयो कौन-से हैं। आपको यह जानकारी कैसी लगी, वो हमें लिखकर जरूर बताइएगा। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आएगा और अगर ऐसे ही लेख आप पढ़ते रहना चाहते हैं तो आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी को विजिट करना न भूलें।
Image Credit: Feepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।