सिर्फ 5 मिनट में बनाएं एगलेस मेयोनीज, ये है सबसे आसान रेसिपी

अगर आपसे पूछा जाए कि आपके लिए गार्लिक ब्रेड, सैंडविच आदि के साथ खाने के लिए बेस्ट सॉस कौन सी होती है तो आप क्या कहेंगे? इसका एक सीधा सा जवाब है और वो है मेयोनीज। इस सॉस को कई लोग नहीं खाते हैं क्योंकि उन्हें इसमें अंडे के होने से परेशानी होती है। लेकिन आज हम आपको ऐसी मेयोनीज की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसमें अंडा नहीं है और वो वीगन लोग भी खा सकते हैं। इस मेयोनीज को बनाने के लिए सिर्फ 5 चीज़ों की जरूरत होगी और ये बहुत ही टेस्टी बनेगी। चलिए आज हम आपको बताते हैं मेयोनीज की एक खास रेसिपी।
एगलेस वीगन मेयोनीज Recipe Card
इस रेसिपी को बनने में महज 5 मिनट का समय लगेगा और आपको ये बहुत ही टेस्टी लगेगी। इसमें सोया मिल्क का इस्तेमाल किया जाता है।
Ingredients
- 1/2 कप वेजिटेबल ऑयल
- 1/4 कप सोया मिल्क (अनफ्लेवर्ड)
- 1/2 चम्मच शक्कर
- 1/2 चम्मच नमक
- 1 चम्मच सफेद सिरका
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक बर्तन ने वेजिटेबल ऑयल और सोया मिल्क मिलाकर इसे ब्लेंड करें। आप चाहें तो इसे हाथ से चलाएं या फिर हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल करें।
- Step 2:
इसके बाद आपको बाकी इंग्रीडियंट्स मिलाने हैं और अब आपको किसी हैंड ब्लेंडर या फिर किसी अन्य तरह के ब्लेंडर की जरूरत पड़ेगी।
- Step 3:
इसे 3-4 मिनट तक ब्लेंड करना है और आपकी मेयोनीज तैयार हो जाएगी।
- Step 4:
आप चाहें तो सोया मिल्क की जगह रेग्युलर मिल्क भी ले सकती हैं, लेकिन उसकी कंसिस्टेंसी सोया मिल्क के मुकाबले थोड़ी पतली रहेगी।
- Step 5:
इस रेसिपी को बनाते समय एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि दूध ठंडा होना चाहिए। जितना चिल्ड दूध होगा उतनी ही गाढ़ी मेयोनीज बनेगी।
- Step 6:
इसे बनाकर आप एक हफ्ते तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकती हैं। ये बहुत अच्छा टेस्ट देगी। अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य रेसिपी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।