ओवन या माइक्रोवेव एक ऐसा जरूरी किचन अप्लायंस है जिसकी जरूरत हर किसी को अब होती है। यह खाने को गर्म करने से लेकर, ग्रिलिंग, बेकिंग, रोस्टिंग आदि के लिए किया जाता है। हालांकि आज भी हम महिलाएं अक्सर इन्हें खरीदते हुए ध्यान नहीं देती हैं कि हमारे लिए अच्छा ओवन क्या होगा? बिना सोचे समझें हम अपने घर में ओवन ले तो आते हैं लेकिन हमारे कई सारे काम अक्सर तब भी अधूरे रह जाते हैं।
इसका एक बड़ा कारण यह है कि कई सारे लोगों को कन्वेक्शन ओवन, ओटीजी और माइक्रोवेव ओवन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती। अगर आपको लगता है कि ये तीनों चीजें एक ही हैं तो आप गलत है। ये तीनों कई लिहाज से एक-दूसरे से अलग हैं।
अगर यह आपको भी अब तक नहीं पता था, तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं। वहीं इनमें से क्या आपके घर के लिए बेहतर है वो भी आप इस आर्टिकल से जान सकेंगे।
क्या है ओटीजी?
ओटीजी यानी ओवन, टोस्टर, ग्रिलर जो ट्रेडिशनल ओवन का एक छोटा वर्शन है। इसमें लगी कॉइल्स जब गर्म होती है तो यह खाना बनाने में मदद करता है। ओटीजी में मौजूद थर्मोस्टेट इसके तापमान को कंट्रोल करने में मदद करता है और यह सुनिश्चित करता है कि आपका सही ढंग से कुक हो सके। आप इसमें ग्रिलिंग, टोस्टिंग और बारबेक्यू कर सकते हैं। सभी ओटीजी में आप जो खाना बनाना चाहते हैं उसके आधार पर एक या दोनों कॉइल को चालू करने का विकल्प होता है।
क्या होता है माइक्रोवेव ओवन?
इस प्रकार का ओवन माइक्रोवेव फ़्रीक्वेंसी रेंज में इलेक्ट्रोमैग्ननेटिक रेडिएशन को उजागर करके भोजन को पकाता और गर्म करता है। यह डाइइलेक्ट्रिक हीटिंग नामक प्रक्रिया में थर्मल एनर्जी पैदा करता है और इसका उपयोग भोजन को गर्म करने के लिए किया जाता है। यह ओटीजी ओवन के मुकाबले बहुत जल्दी खाना पकाता और गर्म करता है। हालांकि इसमें ओटीजी के मुकाबले पावर की खपत ज्यादा होती है। केक बेक करने से लेकर खाना गर्म करने तक के कई काम इसमें किए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें : किचन के लिए माइक्रोवेव ओवन या ओटीजी ओवन खरीदने से पहले जान लें इन दोनों की खासियत
क्या होता है कन्वेक्शन ओवन?
अगर सरल शब्दों में बताएं तो यह एक ऐसा ओवन है जिसमें फैन और एग्जॉस्ट दोनों का सिस्टम होता है। एक रेगुलर ओवन में ऐसा बिल्कुल नहीं होता। पंखा और एग्जॉस्ट भोजन के ऊपर और आसपास गर्म ओवन की हवा को उड़ाने में मदद करता है और फिर इसे वापस बाहर निकाल देतै है। नतीजतन, यह गर्म हवा भोजन को घेर लेती है ताकि वह समान रूप से और अधिक जल्दी पक जाए। यह खाने को बहुत ही जल्दी पकने में मदद करता है। इसमें खाना समान रूप से पकता है और यह बिजली की खपत भी कम करता है।
तीनों में से क्या है आपके लिए बेहतर?
एक कन्वेक्शन ओवन माइक्रोवेव की तुलना में बहुत तेजी से खाना पकाता है क्योंकि यह भोजन को ढकने वाली ठंडी हवा की परत को हटा देता है। हालांकि, पारंपरिक ओवन की तुलना में दोनों ही अच्छे और तेज हैं। कन्वेक्शन ओवन कम तापमान पर खाना पका सकते हैं क्योंकि यह गर्मी का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करता है।
इसे भी पढ़ें : माइक्रोवेव ओवन के इस्तेमाल के कुछ खास फायदों के बारे में जानें
यदि आपको कुछ बेक करना है तो इसके लिए भी कन्वेक्शन ओवन ज्यादा बेहतर है। आप इसे रोस्टिंग, ग्रिलिंग, ब्राउनिंग या कैरेमेलाइजिंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक माइक्रोवेव पहले से पके हुए भोजन को गर्म करने के लिए बेहतर है, लेकिन आप इसका उपयोग पॉपकॉर्न बनाने, जमे हुए खाद्य पदार्थों को डिफ्रॉस्ट करने, दूध गर्म करने, पानी उबालने या पास्ता बनाने के लिए भी कर सकते हैं।
इसके अलावा आपको हमेशा अपनी जरूरतों के हिसाब से ही ओवन खरीदना चाहिए। आप जो भी खरीदें उसके बारे में बाजार में अच्छी तरह से पता करें। किसी विशेषज्ञ से भी सभी खामियों को फायदों के बारे में जानें।
हमें उम्मीद है कि इस लेख के जरिए आपके बेस्ट ओवन की तलाश खत्म होगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेय़र करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।