क्या बरसात में आपसे भी नहीं जम रही है दही? ये 3 स्टेप्स फॉलो कर लेंगी तो बन जाएगा काम

फ्रेश दही खानी हो,तो बेहतर हैं कि आप उसे घर पर जमा लें। लेकिन बरसात में कई लोग शिकायत करते हैं कि इस दौरान दही जमाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। बस इसलिए हम आपको ऐसे हैक्स बताएंगे जिससे आप बरसात में भी बढ़िया दही जमा सकेंगी।
image

बरसात में नमी होने के कारण दही जमाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। घर में फ्रेश दही खाने की तमन्ना थोड़ी मुश्किल लगने लगती है। ऐसे में अगर दही पानी-पानी हो जाए तो वह खाद्य पदार्थ की बर्बादी ही है। नमी और बदलते तापमान के कारण दही सही से जम नहीं पाती और लोग फटे हुए दूध को फेंक देते हैं।

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जिनकी दही बरसात में अक्सर पतली रह जाती है, तो घबराइए नहीं! आज हम आपको तीन ऐसे अचूक तरीके बताएंगे जिनसे आपकी दही इस मानसून में भी बिल्कुल गाढ़ी जमेगी। चलिए जानते हैं क्या हैं वे खास ट्रिक्स, जिनके बाद दही न जमने की शिकायत आपको नहीं होगी।

बरसात में क्यों नहीं जमती दही?

दही जमने की प्रक्रिया में बैक्टीरिया का अहम रोल होता है। ये बैक्टीरिया दूध में मौजूद लैक्टोज को लैक्टिक एसिड में बदलते हैं, जिससे दूध गाढ़ा होकर दही बन जाता है। बरसात के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है और तापमान में भी उतार-चढ़ाव आता रहता है।

hot to set curd

ये कंडीशन उन बैक्टीरिया के लिए अनुकूल नहीं होतीं, जो दही जमाने में मदद करते हैं। ज्यादा नमी बैक्टीरिया की एक्टिविटी को धीमा कर देती है, जिससे दही या तो जम नहीं पाती या फिर पतली और चिपचिपी बनती है। इसके अलावा, इस मौसम में दूध की क्वालिटी पर भी असर पड़ सकता है, जो दही जमने की प्रक्रिया को और मुश्किल बना देता है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार फट जा रहा है दही का जामन? ये ट्रिक्स आजमा लें

दही जमाने के लिए अपनाएं ये 3 आसान स्टेप्स-

1. दूध को सही तापमान पर गर्म करें और गाढ़ा करें

दही जमाने के लिए सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है दूध को सही तरीके से गर्म करना। सबसे पहले, दूध को एक भारी तले वाले बर्तन में धीमी आंच पर उबालने के लिए रखें। इसे कम से कम 10-15 मिनट तक उबालें ताकि दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए। दूध जितना गाढ़ा होगा, दही उतनी ही अच्छी जमेगी। ध्यान रहे कि दूध बर्तन के तले में लगे नहीं। आप चाहें तो बीच-बीच में इसे चलाते रहें।

दूध को उबालने के बाद, उसे हल्का ठंडा होने दें। दही जमाने के लिए दूध का तापमान न तो बहुत गर्म होना चाहिए और न ही बहुत ठंडा। तब यह दही जमाने के लिए एकदम सही है। यह लगभग 40 डिग्री के बीच होना चाहिए। अगर दूध बहुत गर्म होगा तो दही फट सकती है और अगर बहुत ठंडा होगा तो वह ठीक से जमेगी नहीं।

2. जामन का सही उपयोग करें

  • जामन के बिना दही अच्छी तरह से नहीं जमती है। बरसात में, जामन का चुनाव और उसका सही उपयोग भी जरूरी हो जाता है।
  • हमेशा ताजा और गाढ़ा जामन ही इस्तेमाल करें। पतला या पुराना जामन आपकी दही को ठीक से नहीं जमा पाएगा। अगर आपके पास गाढ़ा जामन नहीं है, तो आप बाजार से अच्छी क्वालिटी की दही खरीदकर उसका थोड़ा-सा हिस्सा जामन के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • एक लीटर दूध के लिए एक से डेढ़ चम्मच जामन काफी होता है। बरसात के मौसम में, आप जामन की मात्रा थोड़ी बढ़ा सकती हैं (जैसे 2 चम्मच) ताकि दही जमने की प्रक्रिया में तेजी आए।
  • जब दूध सही तापमान पर आ जाए, तो जामन को दूध में डालकर अच्छे से मिलाएं। यह बैक्टीरिया को सक्रिय करने में मदद करता है।

ways to make curd in monsoon

3. दही जमाने के लिए सही जगह और समय

  • दही जमाने के लिए बर्तन को कहीं भी बिल्कुल न रखें। इसे गर्म जगह में रखना ज्यादा जरूरी है। बरसात में घर में अक्सर नमी होती है, इसलिए ऐसी जगह चुनें जहां सीधी हवा या ठंडक न हो। आप इसे माइक्रोवेव के अंदर रख सकती हैं। बस इसे बार-बार हिलाएं नहीं।
  • बर्तन को ढकने के लिए एक साफ कपड़े या एल्युमीनियम फॉयल का इस्तेमाल करें। आप बर्तन को किसी मोटे कपड़े में लपेट सकती हैं ताकि उसे ज्यादा से ज्यादा हीट मिल सके। यह दही को जमने के लिए आवश्यक तापमान बनाए रखने में मदद करेगा।
  • बरसात में दही जमने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। आमतौर पर 6-8 घंटे लगते हैं, लेकिन इस मौसम में 8-12 घंटे तक का समय लग सकता है। दही को बीच-बीच में चेक न करें, इससे दही जमने की प्रक्रिया डिस्टर्ब हो सकती है। एक बार जब दही जम जाए, तो उसे आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि वह और गाढ़ी हो जाए और उसका खट्टापन भी बैलेंस्ड रहे।

बस इन बातों पर गौर करें और इन्हें ध्यान रखें फिर देखें कि आपकी दही इस मौसम में भी किती बढ़िया और गाढ़ी जमेगी।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP