दिवाली की खील का इन 3 स्वादिष्ट रेसिपीज बनाने में करें यूज, बच्चे-बड़े सब कहेंगे 'वाह'

हाल में दिवाली का पर्व देशभर में बहुत धूमधाम से मनाया गया। ऐसे में दीपावली के दिन गणेश-लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। दिवाली पूजा के दौरान भगवान को तरह-तरह की मिठाई और फलों का प्रसाद लगाया जाता है, लेकिन इन सबके अलावा लक्ष्मी और गणेश जी को इस त्योहार पर खील का भोग जरूर चढ़ाया जाता है। अधिकतर घरों में खील का प्रसाद चढ़ाने की मान्यता है। अब पूजा के बाद यह खील खाना कोई पसंद नहीं करता है। ऐसे में यह कई दिनों तक रखे रहने के बाद खराब हो जाती है और हम इसे फेंक देते हैं। क्या आप भी ऐसा ही करती है? अगर हां तो अब आपको ऐसा करने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, आज हम आपको इस लेख में दिवाली की बची हुई खील से बनने वाली की टेस्टी डिशेज के नाम और रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसको आप भी ट्राई करके देख सकती हैं। यकीनन इस जायकेदार रेसिपीज को आपके घर में बच्चे से लेकर बड़ा हर कोई पसंद करेगा।
खील का पोहा की रेसिपी
- इसके लिए आपको खील को एक प्लेट में लेकर साफ कर लेना है।
- अब आप इसको किसी छलनी में डालकर हल्का पानी का छींटा डालकर गीला कर लें।
- इसके बाद आपको एक प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट लेना है।
- एक बर्तन में थोड़ी हरी मटर को उबाल लें।
- फिर के कड़ाही में तेल गर्म करें उसमें राई और करी पत्ता डालें।
- इसके बाद हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का भून लें।
- अब आप इसमें टमाटर और थोड़ा नमक डालकर इन्हें मुलायम कर लें।
- टमाटर गल जाने पर इसमें थोड़ी हल्दी, चीनी और नमक डालकर चलाएं।
- अब इसमें ऊपर से आपको खील और उबली मटर को डालकर चलाना है।
- ध्यान रहे आपको ज्यादा नहीं चलना है अब गैस बंद करके ऊपर से नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सर्व करें।
ये भी पढ़ें: दिवाली के बाद बचे हुए खील और बताशों का ऐसे करें उपयोग
खील का चीला की रेसिपी
- इसके लिए आपको एक बर्तन में थोड़ी खील लेकर उसको आधे घंटे के लिए भिगो देना है।
- अब आप इसको एक मिक्सर जार में डालकर थोड़ा दही, सूजी और पानी डालकर पीस लें।
- इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और ऊपर से थोड़ा नमक और सोडा डालकर मिक्स करें।
- तैयार मिश्रण से आप चीले बनाकर तैयार करें।
- इनके अंदर आप आलू, पनीर या फिर मिक्स सब्जियां भी भर सकती हैं।
- खील के इस चीले को आप चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
ये भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट होगा और भी ज्यादा हेल्दी जब खाएंगे ये चीला
खील की क्रिस्पी टिक्की
- सबसे पहले आपको एक बर्तन खील को पानी में भिगो देना है।
- इसके बाद आप कच्चे आलू को कद्दूकस करें।
- अब एक बर्तन में भीगी हुई खील और कच्चे आलू को डालकर मिक्स करें।
- इसमें अब थोड़ा अरारोट, नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, शिमला मिर्च और गाजर डालकर मिलाएं।
- तैयार मिश्रण से अब आप टिक्की बना लें।
- इन टिक्की को आप तवे और कड़ाही में तेल डालकर डीप फ्राई करें।
- एक प्लेट में गर्मागर्म निकालकर इसके ऊपर खट्टी-मीठी चटनी, दही और चाट मसाला डालकर सर्व करें।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।