Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

उंगलियां चाटते रह जाएंगे जब सामने होगी दही चिकन रेसिपी

अगर आपको नॉनवेज पसंद है, तो इस बार घर पर ही बनाएं टेस्टी दही चिकन रेसिपी। जानें इसकी आसान रेसिपी।
Updated:- 2020-09-23, 10:01 IST
dahi chicken easy recipe

अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन है तो आपको एक बार दही चिकन रेसिपी ज़रूर ट्राई करना चाहिए। दही चिकन खाने के लिए आपको किसी होटल में जाने की ज़रूरत नहीं है बल्कि, घर पर ही आप इसे आसानी से बना सकती हैं। इसे आप किसी खास दिन या फिर विशेष मौके पर भी बना सकती हैं। इसे आप तवा या कढ़ाई में भी बना सकती हैं। घरेलू मसाले, दही और घी इसे और भी स्वादिष्ट और लाजवाब बनाने हैं। इसे आप चावल या रोटी के साथ भी सर्व कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में-

दही चिकन Recipe Card

इस आसान विधि की हेल्प से आप भी घर पर बनाएं टेस्टी दही चिकन।

Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 30 min
Cook Time: 25 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • चिकन- 500 ग्राम
  • दही-200 ग्राम
  • प्याज-3 कटे हुए
  • अदरक पेस्ट-1 चम्मच
  • लहसुन पेस्ट-1 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • हरी मिर्च-3
  • घी-1 चम्मच
  • धनिया पत्ता-2 चम्मच
  • इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच
  • गरम मसाला-1 चम्मच
  • चिकन मसाला-1 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आप चिकन को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक और इलाइची पावडर के साथ मैरिनेट करके कुछ देर के लिए रख दीजिए।

  2. Step 2:

    अब आप एक कढ़ाई में तेल या घी गरम करके उसमें हरी मिर्च और प्याज को डालकर ब्राउन होने तक अच्छे से भून लीजिए।

  3. Step 3:

    प्याज ब्राउन होने के बाद इसमें मैरिनेट किए हुए चिकन को डाल दीजिए।

  4. Step 4:

    5 से 6 मिनट बाद इसमें गरम मसाला और चिकन मसाला को डालकर अच्छे से पका लीजिए।

  5. Step 5:

    15 से 20 मिनट बाद इसे अच्छे से चला के ऊपर से धनिया पत्ता डालकर गैस को बंद कर दीजिए।

  6. Step 6:

    अब आप इसे रोटी या फिर चालव के साथ सर्व कीजिए।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।