ब्रेड दही वड़ा घर पर कैसे बनाएं, जानें इसकी आसान रेसिपी

दही वड़ा एक ऐसी डिश है जिसे आमतौर पर हर घर में बनाया जाता है। अधिकतर दही वड़ा उड़द की दाल से तैयार किया जाता हैं। लेकिन, अगर आप दही वड़ा अलग तरह का टेस्ट करना चाहते हैं तो ब्रेड दही वड़ा बना सकते हैं। ब्रेड दही वड़ा आसानी से और झटपट तैयार किया जा सकता है। यह खाने में बेहद ही टेस्टी और स्वादिष्ट लगता है। अगर आपके घर में कोई मेहमान भी आने वाले हैं तो महज कुछ ही मिनटों में इसे तैयार करके उसे खिलाया जा सकता हैं। तो इस बार जब भी आपका दही वड़ा खाने का मन हो तो आप उड़द की दाल का नहीं बल्कि ब्रेड का बना दही वड़ा ट्राई करें। तो चलिए इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारें में जानें।
ब्रेड दही वड़ा रेसिपी Recipe Card
दही वाडा के जगह बनाएं टेस्टी और स्वादिष्ट ब्रेड दही वड़ा
Ingredients
- ब्रेड- 10 पीस टुकड़े
- दही- 300 ग्राम
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- आमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच
- तेल- आवश्यकता अनुसार
- नमक- स्वादानुसार
- पुदीना-कटा हुआ
- अनारदाना- 3 चम्मच
- जीरा पाउडर- एक चुटकी
- चाट मसाला- 1/2 चम्मच
- धनियां पत्ता- आवश्यकता अनुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले ब्रेड के किनारे वालाा भूरे हिस्सा काट लें, इसके बाद ब्रेड को पानी में भिगोकर निचोड़ें और एक बर्तन में रख लें।
- Step 2:
अब निचोड़ें हुए ब्रेड में नमक, अमचूर, और हल्का नमक डालकर अच्छे से मिक्स करके, छोटी-छोटी बॉल्स तैयार कर लीजिए।
- Step 3:
इसके बाद कड़ाही में तेल गरम करके इसे डीप फ्राई करें, फ्राई करने के बाद इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने दे।
- Step 4:
अब आप एक अन्य बर्तन में दही, नमक और लाल मिर्च पाउडर को अच्छे से मिला लीजिए।
- Step 5:
अब इसे तले हुए ब्रेड वड़ा के ऊपर डालिए, गार्निश करने के लिए जीरा पाउडर, पुदीना, धनियां पत्ता और अनारदाना भी ऊपर से डाल दीजिएं।
- Step 6:
आपका टेस्टी और स्वादिष्ट ब्रेड दही वड़ा सर्व करने के लिए तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।